आरजेडी नेता तेजस्वी यादव की फाइल फोटो
- NDA के पास अब दो चेहरे- पीएम मोदी और नीतीश कुमार: सुशील मोदी
- गिरिराज सिंह का कहना है कि लोग हमारी चिंता छोड़ दें.
- पवन वर्मा ने बिहार में जेडीयू को बीजेपी का बड़ा भाई बताया था
नई दिल्ली:
बिहार में 2019 के लोकसभा चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है. रविवार को जेडीयू के वरिष्ठ नेताओं ने एक बैठक की. इस बैठक में कई मुद्दों पर बात हुई. बैठक के बाद जेडीयू नेता पवन वर्मा ने कहा कि गठबंधन में सभी दलों का सम्मान होना चाहिए, हालांकि उन्होंने ये साफ़ किया कि अभी बीजेपी से इस मुद्दे पर कोई बात नहीं हुई है. वहीं बिहार के डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने कहा कि NDA के पास अब दो चेहरे- पीएम मोदी और नीतीश कुमार. उन्होंने कहा कि नीतीश जी हमारे बड़े भाई हैं और दिल मिला अब सीट कौन-सी बात है. दरअसल, जेडीयू नेता पवन वर्मा ने बिहार में जेडीयू को बीजेपी का बड़ा भाई बताया था.
BJP के साथ सीट शेयरिंग फॉर्मूले पर JDU नेता केसी त्यागी बोले, कमज़ोर नहीं हुए हैं नीतीश कुमार
बिहार में NDA के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर खींचतान पर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने तंज कसते हुए ट्वीट किया है. उन्होंने कहा है कि सुशील मोदी बताएं क्या नीतीश जी बिहार में नरेन्द्र मोदी से बड़े और ज़्यादा प्रभावशाली नेता हैं? उन्होंने कहा कि नीतीश जी के प्रवक्ता सुशील मोदी क्या अब भी JDU के हाथों अपने सबसे बड़े नेता को बेइज़्ज़त कराते रहेंगे? नीतीश जी ने कहा था उन्होंने सुशील मोदी के कहने पर भोज से मोदी जी की थाली खींची थी.केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का कहना है कि लोग हमारी चिंता छोड़ दें. एनडीए गठबंधन की राजनीति नीतीश और मोदी जी को करने दें.
जेडीयू की नीतीश के नेतृत्व और चेहरे पर चुनाव लड़ने की बात को बीजेपी बेतुका क्यों मानती है?
जेडीयू नेता केसी त्यागी ने एनडीटीवी से बातचीत में कहा है कि हमारे आंख और कान खुले हैं. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार कमज़ोर नहीं हुए हैं और लोकसभा चुनाव हम बीजेपी के साथ तालमेल से लड़ेंगे. इस समस्या से निजात पा लेंगे और कोई गतिरोध नहीं होगा. जेडीयू के प्रवक्ता अजय आलोक ने कहा कि पहले भी सीट शेयरिंग का फॉर्मूला रहा है. 25 पर हम लड़ते थे और बीजेपी 15 पर लड़ती थी. एनडीए के और सहयोगी आ गए हैं सब मिल बैठकर लड़ेंगे. एनडीए का चेहरा पीएम मोदी हैं और बिहार में एनडीए का चेहरा नीतीश कुमार है तो कंफ्यूजन कहा हैं.
शत्रुघ्न सिन्हा का नीतीश पर तंज, विशेष दर्जे की मांग को 'घड़ियाली आंसू' बताया
आपको बता दें कि 7 जून को बिहार एनडीए की बैठक होने वाली है. हालांकि इसका मुद्दा सीट बंटवारे से जुड़ा नहीं है. बिहार में लोकसभा की 40 सीटें हैं, जिसमें से 22 सीटें बीजेपी के पास हैं. 6 सीटें रामविलास पासवान की पार्टी एलजेपी और 3 सीटें उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी के पास हैं. जबकि जेडीयू के पास सिर्फ़ दो सीटें हैं.
VIDEO: 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले सीट बंटवारे को लेकर सुगबुगाहट शुरू

सुशील मोदी बतायें क्या नीतीश जी बिहार में नरेंद्र मोदी से बड़े व ज़्यादा प्रभावशाली नेता है?
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) June 3, 2018
नीतीश जी के प्रवक्ता सुशील मोदी क्या अब भी JDU के हाथों अपने सबसे बड़े नेता को बेइज़्ज़त कराते रहेंगे?
नीतीश जी ने कहा था उन्होंने सुशील मोदी के कहने से भोज से मोदी जी की थाली खींची थी।
बिहार में NDA के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर खींचतान पर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने तंज कसते हुए ट्वीट किया है. उन्होंने कहा है कि सुशील मोदी बताएं क्या नीतीश जी बिहार में नरेन्द्र मोदी से बड़े और ज़्यादा प्रभावशाली नेता हैं? उन्होंने कहा कि नीतीश जी के प्रवक्ता सुशील मोदी क्या अब भी JDU के हाथों अपने सबसे बड़े नेता को बेइज़्ज़त कराते रहेंगे? नीतीश जी ने कहा था उन्होंने सुशील मोदी के कहने पर भोज से मोदी जी की थाली खींची थी.केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का कहना है कि लोग हमारी चिंता छोड़ दें. एनडीए गठबंधन की राजनीति नीतीश और मोदी जी को करने दें.
जेडीयू की नीतीश के नेतृत्व और चेहरे पर चुनाव लड़ने की बात को बीजेपी बेतुका क्यों मानती है?
जेडीयू नेता केसी त्यागी ने एनडीटीवी से बातचीत में कहा है कि हमारे आंख और कान खुले हैं. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार कमज़ोर नहीं हुए हैं और लोकसभा चुनाव हम बीजेपी के साथ तालमेल से लड़ेंगे. इस समस्या से निजात पा लेंगे और कोई गतिरोध नहीं होगा. जेडीयू के प्रवक्ता अजय आलोक ने कहा कि पहले भी सीट शेयरिंग का फॉर्मूला रहा है. 25 पर हम लड़ते थे और बीजेपी 15 पर लड़ती थी. एनडीए के और सहयोगी आ गए हैं सब मिल बैठकर लड़ेंगे. एनडीए का चेहरा पीएम मोदी हैं और बिहार में एनडीए का चेहरा नीतीश कुमार है तो कंफ्यूजन कहा हैं.
शत्रुघ्न सिन्हा का नीतीश पर तंज, विशेष दर्जे की मांग को 'घड़ियाली आंसू' बताया
आपको बता दें कि 7 जून को बिहार एनडीए की बैठक होने वाली है. हालांकि इसका मुद्दा सीट बंटवारे से जुड़ा नहीं है. बिहार में लोकसभा की 40 सीटें हैं, जिसमें से 22 सीटें बीजेपी के पास हैं. 6 सीटें रामविलास पासवान की पार्टी एलजेपी और 3 सीटें उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी के पास हैं. जबकि जेडीयू के पास सिर्फ़ दो सीटें हैं.
VIDEO: 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले सीट बंटवारे को लेकर सुगबुगाहट शुरू
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Tejaswi Yadav, NDA, NDA Seat Sharing, PM Modi, Nitish Kumar