विज्ञापन
This Article is From Dec 14, 2017

सीएम नीतीश कुमार की यात्रा के जवाब में तेजस्वी 14 जनवरी से करेंगे बिहार यात्रा

तेजस्वी यादव ने बिहार में बढ़ते अपराधों को लेकर राज्य सरकार पर जोरदार हमला किया, मुख्यमंत्री पर लगाया किसी अधिकारी पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

सीएम नीतीश कुमार की यात्रा के जवाब में तेजस्वी 14 जनवरी से करेंगे बिहार यात्रा
तेजस्वी यादव ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में नीतीश कुमार पर कई आरोप लगाए.
  • तेजस्वी ने नीतीश की विकास यात्रा को 'झांसा यात्रा' बताया
  • कहा- नीतीश जी वोटों की 'समीक्षा यात्रा' पर निकले हैं
  • मुख्यमंत्री से कहा कि चूहों वाला विकास नहीं चाहिए
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
पटना: बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का सीएम नीतीश कुमार की विकास कार्य समीक्षा यात्रा को लेकर लगातार हमला जारी है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बाद अब तेजस्वी बिहार यात्रा करेंगे. हालांकि इस यात्रा का नाम और समय तो नहीं बताया गया मगर, इतना जरूर कहा गया है कि 14 जनवरी के बाद यात्रा शुरू की जाएगी.

तेजस्वी यादव ने अपने आवास पर प्रेस वार्ता में बिहार में बढ़ते अपराधों को लेकर राज्य सरकार पर ताबड़तोड़ हमला करते हुए कहा कि पिछले दो दिनों में 20 से ज्यादा हत्याएं हो गईं. अब तो इंजीनियर मारे जा रहे हैं. लोग शराब पीकर बलात्कार कर रहे हैं, मगर इन सब चीजों से नीतीश जी को कोई मतलब नहीं है. अब तक किसी अधिकारी पर कार्रवाई नहीं की गई.

यह भी पढ़ें :  बालू-गिट्टी संकट को लेकर 18 दिसंबर को राजद करेगी बिहार बंद : तेजस्वी यादव

तेजस्वी यादव ने नीतीश की विकास यात्रा को 'झांसा यात्रा' बताया. उन्होंने कहा कि नीतीश जी वोटों की 'समीक्षा यात्रा' पर निकले हैं. लोग सड़क पर इनका खुलकर विरोध कर रहे हैं तो वे बंद कमरे में अधिकारियों के साथ बैठक करते हैं. नीतीश जी बताएं, यात्रा से पहले उसकी तैयारी में बाल मजदूरों को लगाया गया था, क्या जवाब है? चार महीने से

VIDEO : सीबीआई ने की पूछताछ

तेजस्वी ने चुटकी लेते हुए कहा कि चूहों वाला विकास नहीं चाहिए. नीतीश कुमार को अब सन्यास ले लेना चाहिए..अब उनसे विकास संभव नहीं है. 14 जनवरी मकर संक्रांति के बाद तेजस्वी यात्रा पर निकलेंगे.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com