विज्ञापन
This Article is From Aug 05, 2017

तेजस्वी यादव 9 अगस्त से शुरू करेंगे 'जनादेश अपमान यात्रा'

जनादेश के अपमान को लेकर वर्तमान सरकार के खिलाफ 'जनादेश अपमान यात्रा' 9 अगस्त को महात्मा गांधी की कर्म भूमि चंपारण से शुरू होगी.

तेजस्वी यादव 9 अगस्त से शुरू करेंगे 'जनादेश अपमान यात्रा'
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव. (फाइल फोटो)
  • तेजस्वी यादव चंपारण से शुरू करेंगे अपनी यात्रा
  • लोगों को जनादेश के अपमान की जानकारी दी जाएगी
  • इस यात्रा के दौरान तेजस्वी पूरे राज्य का दौरा करेंगे
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
पटना: बिहार में नीतीश कुमार के भाजपा के साथ मिलकर सरकार बनाए जाने को जनादेश का अपमान बताते हुए, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव अब 'जनादेश अपमान यात्रा' शुरू करने वाले हैं. राजद को जहां इस यात्रा से काफी उम्मीद है, वहीं भाजपा और जदयू इस यात्रा को लेकर तेजस्वी को भ्रष्टाचार के मुद्दे पर घेरने की कोशिश कर रही हैं. 

यह भी पढ़ें : तेजस्वी का नीतीश पर करारा वार, बोले - अंतरात्मा नहीं, मोदी आत्मा जगी थी

चंपारण से शुरू करेंगे यात्रा
पूर्व उप मुख्यमंत्री यादव ने शनिवार को कहा कि बिहार में यह सरकार जनादेश के खिलाफ बनी है. यहां भाजपा को सरकार चलाने के लिए जनादेश नहीं मिला था. उन्होंने कहा, जनादेश के अपमान को लेकर वर्तमान सरकार के खिलाफ 'जनादेश अपमान यात्रा' 9 अगस्त को महात्मा गांधी की कर्म भूमि चंपारण से शुरू होगी. इस यात्रा के दौरान लोगों को जनादेश के अपमान की जानकारी दी जाएगी. बिहार जनादेश का अपमान नहीं सहेगा. तेजस्वी 9 अगस्त की सुबह मोतिहारी में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर यात्रा की शुरुआत करेंगे. इस यात्रा के दौरान तेजस्वी पूरे राज्य का दौरा करेंगे

यह भी पढ़ें : नीतीश ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया - इन 10 वजहों से टूटा महागठबंधन

वीडियो देखें :  क्या नीतीश पनामा पेपर मामले में पीएम मोदी से जांच की मांग करेंगे : तेजस्वी



'अदालत यात्रा की तैयारी करनी चाहिए'
वहीं, जदयू के प्रवक्ता और विधान पार्षद नीरज कुमार ने कहा कि तेजस्वी को पदयात्रा की बजाए 'अदालत यात्रा' की तैयारी करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि बिहार की जनता जानना चाहती है कि खुद को गरीबों का तथाकथित नेता बताने वाला करोड़ों-अरबों की संपत्ति का मालिक कैसे बन बैठा है. उन्होंने कहा कि अब लालू परिवार को कानूनी लड़ाई से फुर्सत नहीं मिलने वाली है. भाजपा के प्रेमरंजन पटेल ने कहा कि तेजस्वी को अब किसी यात्रा से पूर्व 'जेल यात्रा' की तैयारी करनी चाहिए.  

(इनपुट IANS से)
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com