विज्ञापन
This Article is From Jun 16, 2018

तेजस्वी का तंज, 'कर रही बिहार और बिहारियों का खात्मा, नीतीश चाचा की अंतरात्मा'

बिहार में बढ़ रही रेप और हत्या की घटनाओं के बीच राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा है.

तेजस्वी का तंज, 'कर रही बिहार और बिहारियों का खात्मा, नीतीश चाचा की अंतरात्मा'
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव. (फाइल फोटो)
  • तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला
  • गया में बुधवार को मां-बेटी से गैंगरेप का मामला सामने आया
  • तेजस्वी ने कहा-राज्य में बढ़ रही रेप और हत्या की घटनाएं
नई दिल्ली: बिहार में बढ़ रही रेप और हत्या की घटनाओं के बीच राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा है. तेजस्वी ने नीतीश पर तंज कसते हुए ट्विटर पर एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'कर रही बिहार और बिहारियों का खात्मा, नीतीश चाचा की अंतरात्मा'. ट्वीट के साथ तेजस्वी ने #NitishAntratma का हैशटैग भी लगाया. गौरतलब है कि बिहार के गया में बीते बुधवार को नाबालिग बच्ची और उसकी मां के साथ गैंगरेप का मामले सामने आया था. मामले में 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था.

यह भी पढ़ें  : बिहार गैंगरेप की शिकार नाबालिग पीड़िता की आपबीती, कहा- आरोपियों को फांसी पर लटकता हुआ देखना चाहती हूं
 
राजद नेता तेजस्वी ने बिहार सरकार और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए ट्वीट किया, 'आदरणीय चाचा जी, मौत किसे कहते हैं ? सांसों का थम जाना मौत नहीं है, मौत है संवेदनाओं का मर जाना. अपनी अंतरआत्मा को झिंझोड़ियों उसे जगाइये, ताकि किसी बेबस बाप को अपनी पत्नी और बेटी, किसी भाई को अपनी बहन का बलात्कार नहीं देखना पड़े.
 
तेजस्वी ने इसके अलावा एक और ट्वीट किया. इसमें उन्होंने लिखा, ' बिहार में हर महीने 98 बलात्कार, 233 मर्डर, 725 अपहरण, विगत 6 महीनों में 600 बलात्कार यानि पिछले दिनों में कुळ 201, 120 अपराध की घटनाएं हुई है, लेकिन बेसुरा सुशासनी राग अब भी अलपाया जा रहा है. नीतीश जी और सुशील मोदी की जंगलराज देखने व गाने वाले सभी चक्षु, नसें, नाड़ी और धमनियां बंद है.

यह भी पढ़ें : बिहार के गया में मां-बेटी के साथ गैंगरेप, 17 आरोपी गिरफ्तार

17 आरोपी गिरफ्तार
गया में हुए नाबालिग लड़की और उसकी मां के गैंगरेप के मामले में पुलिस ने 17 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार घटना के समय नाबालिग बच्ची अपनी मां और पिता के साथ मोटरसाइकिल से घर लौट रही थी. इसी दौरान करीब 20 युवकों ने पहले बच्ची के पिता की मोटरसाइकिल रोकी और उसके साथ मारपीट की. इसके बाद आरोपियों ने पीड़िता बच्ची के पिता को पास के पेड़ पर बांध दिया और बारी-बारी से बच्ची और उसकी मां के साथ गैंगरेप किया. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे.

VIDEO : मुकाबला : क्‍यों असुरक्षित है आधी आबादी?


पीड़िता ने लगाई फांसी की गुहार

पीड़िता ने कहा कि मैं चाहती हूं जो मेरे साथ हुआ वह आगे किसी के साथ ना हो. जल्‍द से जल्‍द उन आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए और उनको फांसी की सजा दी जाए. पीड़िता ने कहा कि मैं उन आरोपियों को फांसी पर लटकता हुआ देखना चाहती हूं. उसने बताया कि उन लोगों को पहचान नहीं पाई हूं क्‍योंकि उनके चेहरे ढके हुए थे. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nitish Kumar, Tejasvi Yadav
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com