राजद नेता तेजस्वी यादव. (फाइल फोटो)
- राजद नेता ने सुशील मोदी पर साधा निशाना
- तेजस्वी यादव ने पूछा- क्या आप डॉक्टर हैं
- लालू की जमानत को लेकर दिया था सुमो ने बयान
पटना :
राजद नेता तेजस्वी यादव ने बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी (सुमो) द्वारा राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद से तेलुगू देशम पार्टी के सांसदों की मुलाकात पर लालू की जमानत अर्जी रद्द करने की मांग को लेकर जमकर निशाना साधा. तेजस्वी ने सुशील मोदी से पूछा है कि क्या आप डॉक्टर हैं? पिछले एक पखवाड़े से बिहार से बाहर रहे तेजस्वी ने गुरुवार को पटना पहुंचते ही 'सुमो' पर निशाना साधा.
यह भी पढ़ें : राजनीतिक मुलाकातें करने वाले लालू की जमानत रद्द कराये सीबीआई: सुशील मोदी
उन्होंने पत्रकारों से चर्चा करते हुए 'सुमो' पर नकारात्मक राजनीति करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि कुछ लोगों का काम ही लालू यादव और उनके परिवार का नाम लेना रह गया है. तेजस्वी ने कहा, 'टीडीपी के सांसद लालू जी का स्वास्थ्य पूछने आए थे. चंद्रबाबू नायडू को लालू जी के स्वास्थ्य की चिंता है और वो जब खुद नहीं आ पाए तो अपने सांसदों को भेजा.'
यह भी पढ़ें : JDU की तेजस्वी को नसीहत, पिता लालू यादव से 'राजनीति में भ्रष्टाचार का अर्थशास्त्र' सीखें...
उन्होंने सुशील मोदी को निमंत्रण देते हुए कहा कि घर आएं और लालू जी की पूरी रिपोर्ट देख लें. उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने बुधवार को चारा घोटाले के चार मामलों में सजायाफ्ता लालू प्रसाद को रांची उच्च न्यायालय से मिली औपबंधिक जमानत को रद्द करने की मांग की. मोदी ने यहां कहा कि लालू को राजनीतिक कायरें से अलग रहने की शर्त पर केवल इलाज के लिए जमानत मिली थी, लेकिन वे लगातार शर्तो का उल्लंघन कर रहे हैं.
VIDEO: तेजस्वी का नीतीश कुमार पर निशाना
राजद प्रमुख ने पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत से बात की और उसके बाद तेलुगू देशम पार्टी के तीन सांसदों ने उनसे मुलाकात कर राजनीतिक चर्चाएं कीं. इस आधार पर सीबीआई को लालू प्रसाद की जमानत तत्काल रद्द करानी चाहिए.
(इनपुट : IANS)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Sushil Modi, Tejashwi Yadav