बिहार में हुए उपचुनावों में आरजेडी के प्रदर्शन ने सबको हैरान कर दिया. किसी को उम्मीद नहीं थी कि उपचुनावों में राष्ट्रीय जनता दल दो सीटें जीतने में कामयाब होगी. चुनाव परिणाम के बाद प्रतिक्रिया देते हुए विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि धमाकेदार जीत के लिए मतदाता मालिकों का धन्यवाद. मैंने कार्यकर्ताओं संग चुनावों में जनसरोकार के मुद्दों की वापसी के लिए लोगों से अपील की थी. उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि बिहार ने ज़मीनी मुद्दों को तवज्जों देते हुए निर्णय दिया. राजनीति आसमानी मसलों से धरती के मुद्दों पर आ रही है. आइए हम सब इसका स्वागत करें.
धमाकेदार जीत के लिए मतदाता मालिकों का धन्यवाद। मैंने कार्यकर्ताओं संग चुनावों में जनसरोकार के मुद्दों की वापसी के लिए लोगों से अपील की थी। मुझे खुशी है कि बिहार ने ज़मीनी मुद्दों को तवज़्ज़ो देते हुए निर्णय दिया। राजनीति आसमानी मसलों से धरती के मुद्दों पर आ रही है।आइए स्वागत करें
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) October 24, 2019
तेजस्वी, जिन्होंने अपने पार्टी के उम्मीदवारों के लिए जमकर प्रचार किया था. ने कहा कि उपचुनाव में बिहार की न्यायप्रिय जनता ने 15 साल के घोर अवसरवाद, भ्रष्टाचार, कुशासन और अराजकता के परिचायक NDA ठगबंधन को करारा सबक़ सिखाया है. नैतिक भ्रष्टाचार के भीष्म पितामह नीतीश कुमार जैसों के BJP/IT/CBI/ED के ठगबंधन को हराने के लिए हम जनसरोकार के मुद्दों के साथ और अधिक संघर्ष करेंगे.
उपचुनाव ने साबित कर दिया है बिहार को 2020 में रूढ़िवादी नहीं बल्कि नए ज़माने की आकांक्षाओं और सपनों के साथ क़दमताल कर प्रगतिशील, विकासशील एवं नया बिहार बनाने वाला नया नेतृत्व चाहिए।
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) October 24, 2019
2020 में जात-धर्म से ऊपर उठकर बिहार के युवाओं, किसानों और ग़रीबों की हितकारी सरकार बनेगी।
तेजस्वी के अनुसार उपचुनाव ने साबित कर दिया है बिहार को 2020 में रूढ़िवादी नहीं बल्कि नए ज़माने की आकांक्षाओं और सपनों के साथ क़दमताल कर प्रगतिशील, विकासशील एवं नया बिहार बनाने वाला नया नेतृत्व चाहिए. 2020 में जात-धर्म से ऊपर उठकर बिहार के युवाओं, किसानों और ग़रीबों की हितकारी सरकार बनेगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं