विज्ञापन
This Article is From Sep 29, 2018

मुजफ्फरपुर की SP हरप्रीत कौर के तबादले को लेकर तेजस्वी का नीतीश पर निशाना, कही यह बात...

मुजफ्फरपुर की एसपी हरप्रीत कौर के तबादले को लेकर बिहार की सियासत गरमा गई है.

मुजफ्फरपुर की SP हरप्रीत कौर के तबादले को लेकर तेजस्वी का नीतीश पर निशाना, कही यह बात...
तेजस्वी यादव.
पटना: मुजफ्फरपुर की एसपी हरप्रीत कौर के तबादले को लेकर बिहार की सियासत गरमा गई है. राजद नेता तेजस्वी यादव ने हरप्रीत कौर का तबादला किये जाने को सरकार की चाल बताया है. उनका कहना है कि ऐसा शेल्टर होम के आरोपियों को बचाने के लिए किया गया है. तेजस्वी यादव ने इस मुद्दे को लेकर नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला.
 
तेजस्वी ने ट्वीट किया, 'मुजफ्फरपुर शेल्टर होम में 34 लड़कियों के संस्थागत बलात्कार के मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर को जेल की सलाखों में डालने वाली मुजफ्फरपुर जिला की SP हरप्रीत कौर का नीतीश कुमार ने तबादला कर दिया है, क्योंकि नीतीश जी के दुलारे-प्यारे, लाडले ब्रजेश को जेल में हरप्रीत जी ने ही डाला था.
 
इसके अलावा तेजस्वी ने एक और ट्वीट किया, 'नीतीश जी उस वक्त हरप्रीत कौर का तबादला नहीं कर सकते थे, क्योंकि सबकी नजर थी. ईमानदार अफ़सरों का नीतीश जी ने जीना मुहाल कर दिया है. जो RCP टैक्स नहीं देता उसे CM फुटबॉल बना देते हैं. सृजन घोटाले में भी ऐसे ही हुआ. नीतीश जी राजनीतिक, सामाजिक और नैतिक भ्रष्टाचार के भीष्म पितामह हैं.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tejashwi Yadav, Harpreet Kaur
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com