Tejashwi Yadav On Nitish Kumar: बिहार में ये चुनावी साल है. तरह-तरह की अटकलें नीतीश कुमार को लेकर चल रही हैं. एक अटकल ये भी चल रही है कि चुनाव से पहले ही नीतीश कुमार और लालू-तेजस्वी यादव की पार्टी का गठबंधन हो सकता है. राजद नेता तेजस्वी यादव (RJD leader Tejashwi Yadav) ने आज उन अफवाहों पर तीखी प्रतिक्रिया दी. उनसे पूछा गया कि क्या उनकी पार्टी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Chief Minister Nitish Kumar) से संपर्क किया है और चुनाव से पहले उन्हें राजनीतिक खेमा बदलने के लिए कहा है? एक प्रेस वार्ता के दौरान, तेजस्वी यादव से ये भी पूछा गया कि क्या उनकी पार्टी पूर्व सहयोगी नीतीश कुमार को विपक्षी खेमे में लाने की कोशिश कर रही है? इस पर उन्होंने कहा, "आपको ये विचार कौन देता है? हम उनका स्वागत क्यों करेंगे? कोई प्रस्ताव नहीं है, बकवास मत करो. लालू (यादव) जी और मेरे अलावा कोई भी प्रस्ताव देने के लिए अधिकृत नहीं है, और कोई प्रस्ताव नहीं दिया जाएगा."
नीतीश कुमार को लेकर क्यों अफवाह?

जेडीयू और आरजेडी के बीच पर्दे के पीछे की सांठगांठ की अफवाहें नीतीश कुमार के बार-बार पाला बदलने के इतिहास के कारण ज्यादा चल रही हैं. कभी आरजेडी के संस्थापक लालू यादव के कट्टर राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी रहे नीतीश कुमार ने 2015 के राज्य चुनावों में आरजेडी के साथ महागठबंधन बनाया और इस महागठबंधन ने शानदार जीत हासिल की. चुनाव के दो साल बाद, नीतीश कुमार गठबंधन से बाहर हो गए और मुख्यमंत्री के रूप में वापस आने के लिए बीजेपी से हाथ मिला लिए. जेडीयू और बीजेपी ने गठबंधन में 2020 का चुनाव लड़ा, लेकिन नीतीश कुमार ने दो साल बाद फिर से पाला बदल लिया और विपक्षी खेमे में लौट आए. 2024 में, लोकसभा चुनावों से पहले, जेडीयू प्रमुख ने फिर पाला बदला और एनडीए में वापस आ गए. नौवीं बार शपथ लेने पर बीजेपी ने उनका समर्थन किया.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

पिछले कुछ दिनों में नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली है. राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के अभिभाषण पर बहस के दौरान नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव पर तीखे प्रहार करते हुए कहा कि उन्होंने लालू यादव को मुख्यमंत्री बनाया है. उन्होंने कहा, "यहां तक कि लालू यादव की जाति (यादव) के लोगों ने भी उन्हें मुख्यमंत्री बनाने से मना कर दिया था, लेकिन मैंने उनका समर्थन किया. मैंने आपके पिता (लालू यादव) को मुख्यमंत्री बनाया."
नीतीश कुमार को तेजस्वी यादव का जवाब

बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह आरजेडी का समर्थन ही था, जिसने उन्हें (नीतीश कुमार) को दो बार मुख्यमंत्री बनाया और उनकी पार्टी को बचाया. कल नीतीश कुमार ने विधानसभा में कहा कि उन्होंने लालू यादव को मुख्यमंत्री बनाया. भूल जाइए कि नीतीश कुमार क्या कहते हैं... लेकिन नीतीश कुमार को याद रखना चाहिए कि उनसे पहले भी मेरे पिता दो बार विधायक और एक बार सांसद चुने जा चुके थे. लालू यादव को भूल जाइए, लालू जी ने कई प्रधानमंत्री बनाए हैं. मैंने उन्हें (नीतीश कुमार को) दो बार मुख्यमंत्री बनाया और उनकी पार्टी को बचाया.
1990 के दशक में जनता दल की राजनीति में लालू यादव और नीतीश कुमार प्रमुख सहयोगी थे.फिर दोनों के रास्ते अलग हो गए और नीतीश कुमार ने अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू की, अंततः 2000 में मुख्यमंत्री बने. एक समय अपने उप मुख्यमंत्री रहे तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए नीतीश कुमार ने कहा था कि वो बच्चे हैं, जो कुछ भी नहीं जानते.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं