विज्ञापन
This Article is From Mar 02, 2019

NDA की पटना रैली से पहले तेजस्वी यादव ने पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार पर साधा निशाना, पुराने वादों को लेकर पूछे सवाल

विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने कहा हैं कि नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी जी का गठबंधन घोर अवसरवादिता की पराकाष्ठा है.

NDA की पटना रैली से पहले तेजस्वी यादव ने पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार पर साधा निशाना, पुराने वादों को लेकर पूछे सवाल
तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार पर साधा निशाना
पटना:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को पटना के गांधी मैदान से चुनावी अभियान की शुरुआत करेंगे. पहली बार बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस मंच से उन्हें एक बार फिर प्रधानमंत्री बनाने के लिए अपील करेंगे. लेकिन इस रैली के पूर्व संध्या पर विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने कहा हैं कि नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी जी का गठबंधन घोर अवसरवादिता की पराकाष्ठा है. जिस नरेंद्र मोदी के नाम पर नीतीश कुमार BJP से अलग हुए थे, उन्होंने 2014 के लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी को क्या-क्या नहीं कहा? 2015 के बिहार विधानसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी और भाजपा को हराने के लिए उनके टेप सुनाते थे, बहती हवा सा बताते थे. 15 लाख और 2 करोड़ नौकरियां मांगते थे. लेकिन 2017 में नीतीश कुमार ने जनादेश का अपमान करते हुए सारे सिद्धांत, मर्यादा, नीति और नियम ताक पर रखते हुए जिस भाजपा को हराया था उसी से हाथ मिला लिया. तेजस्वी यादव के अनुसार अभी भी नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी में अविश्वास का रिश्ता है. नीतीश कुमार के कहने से नरेंद्र मोदी ने पटना विश्वविद्यालय तक को केंद्रीय विश्वविद्यालय तक का दर्जा नहीं दिया तो नीतीश कुमार में इतनी हिम्मत कहाँ जो नरेंद्र मोदी से बिहार के लिए विशेष राज्य का दर्जा माँग सके? मेरे प्रधानमंत्री मोदी और नीतीश कुमार से कुछ सवाल हैं...

बिहार में लोकसभा की वे तीन सीटें, जिनको लेकर महागठबंधन में फंसा पेंच

पहला सवाल तो यह कि क्या नीतीश कुमार BJP को अभी भी 'भारत जलाओ पार्टी' और 'बड़का झूठी पार्टी' मानते है? अगर मानते है तो साथ क्यों है? अगर नहीं मानते तो अपने पहले वाले वक्तव्य के लिए माफ़ी माँगे? क्या नरेंद्र मोदी JDU को अभी भी 'जनता का दमन और उत्पीड़न' मानते है? अगर मानते है तो जनता के दमन और उत्पीड़न में साथ क्यों है?, तीसरा सवाल यह कि क्या नरेंद्र मोदी बिहार की जनता से विशेष राज्य का दर्जा नहीं देने के अपने वादे से मुकरने की माफ़ी मांगेंगे? मोदी जी ने लोकसभा चुनाव में अनेकों बार बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने का वादा और घोषणा की थी? सवाल तो यह भी है कि क्या मोदी जी 1 लाख 65 हज़ार करोड़ का ड्रामेटिक विशेष पैकेज का विस्तृत लेखा-जोखा बिहार की जनता को देंगे? सवाल तो यह है कि क्या रामबिलास पासवान को बग़ल में बैठाकर नीतीश कुमार परिवारवाद पर भाषण देंगे? नीतीश कुमार को चुनौती देता हूँ कि अगर वो परिवारवाद के ख़िलाफ़ है, तो सार्वजनिक रूप से घोषणा करे की वो अपने सुपुत्र को राजनीति में नहीं लाएँगे और परिवारवादी दलों से गठबंधन नहीं करेंगे.

लालू यादव का शेल्टर होम को लेकर निशाना- नीतीश सरकार सुप्रीम कोर्ट की नहीं सुन रही तो किसकी सुनेगी?

तेजस्वी यादव ने पूछा कि आम्रपाली के CMD अनिल शर्मा जो नीतीश कुमार की पार्टी से चुनाव लड़े. जो बीजेपी की मदद से राज्यसभा चुनाव लड़े. क्या मुकुल रॉय, येदुरप्पा, सुखराम और अनिल शर्मा जैसे भ्रष्टाचारियों का साथ लेकर नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार भ्रष्टाचार समाप्त करेंगे? क्या नरेंद्र मोदी जी द्वारा अपनी ज़ुबान से गिनायें नीतीश कुमार के 33 घोटाले और उसके भी बाद हुए सृजन जैसे 10 और बड़े घोटालों के ख़िलाफ़ कारवाई की रिपोर्ट जनता को देंगे? अगर मोदी भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ ईमानदार है तो नीतीश कुमार के ख़िलाफ़ सृजन और दूसरे घोटाले की CBI जाँच तेज़ क्यों नहीं करते? मोदी ही, यह दोहरापन बिहार में नहीं चलेगा? क्या नीतीश कुमार कल संकल्प रैली में मंच से सार्वजनिक रूप से लिखकर यह संकल्प लेंगे और शपथ पत्र देंगे कि वो 2024 आमचुनाव तक भाजपा को छोड़कर और पलटी मारकर किसी दूसरे गठबंधन से समझौता नहीं करेंगे. अगर वो ऐसा नहीं करते है तो स्पष्ट है कि वो आम चुनाव के बाद कुर्सी देख किसी भी दल के साथ भाग सकते है. क्या बीजेपी उनसे शपथ पत्र लेगी?

मुजफ्फरपुर शेल्टर होम कांड की गवाह समेत लापता सात लड़कियों में से पुलिस ने छह को ढूंढ़ निकाला

तेजस्वी ने पूछा कि ‪क्या कल पटना में PM मोदी जी बिहार के CM नीतीश कुमार की चर्चित DNA रिपोर्ट सार्वजनिक करेंगे? नीतीश जी ने स्वयं सहित 1 करोड़ बिहारवासियों के बाल और नाख़ून कटवाकर एक ट्रेन भरकर PMO भेजी थी.‬ क्या मोदी जी बतायेंगे नीतीश जी ने उनकी थाली क्यों खींची थी? बाढ़ के समय उनकी मदद को क्यों नकारा था? 2103 मे उनके नाम पर बीजेपी से गठबंधन क्यों तोड़ा था? क्या नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी बताएँगे बिहार को विशेष राज्य का दर्जा क्यों नहीं दिया जा रहा? ऐसे में सवाल यह भी उठता है कि क्या नरेंद्र मोदी  हर नागरिक को 15 लाख रुपए एर युवाओं को सालाना 2 करोड़ नौकरी देने के अपने वादे पर स्पष्टीकरण देना चाहेंगे? क्या नीतीश कुमार सत्ता संरक्षित और संपोषित मुजफ़्फरपुर जन बलात्कार महापाप के लिए जनता से माफ़ी मांगेंगे?

VIDEO: सवर्ण आरक्षण को लेकर तेजस्वी यादव ने दिया बयान. 

 

 

 

 

 

 

 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tejashwi Yadav, PM Modi, CM Nitish Kumar, Loksabhaelection2019
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com