विज्ञापन

DIG ऑफ‍िस का नाम, वैशाली महिला थाना इंचार्ज ने अपने ही सहकर्मी से मांगी 1 लाख की घूस

बिहार के वैशाली जिले की थाना प्रभारी ने अपने ही सहकर्मी से 1 लाख रुपये की घूस मांग ली. रिश्वत मांगने का ऑडियो वायरल होने के बाद डीआईजी ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं.

DIG ऑफ‍िस का नाम, वैशाली महिला थाना इंचार्ज ने अपने ही सहकर्मी से मांगी 1 लाख की घूस

बिहार पुलिस के हैरान करने वाले कारनामे आए दिन सामने आते रहते हैं. लेकिन जब मामला 'अपनों' से जुड़ा हो तो यह और भी चौंका देता है. प्रदेश के वैशाली जिले से ऐसी ही एक घटना सामने आई है, जहां एक महिला थानेदार ने अपने ही विभाग ने डायल 112 के चालक से DIG ऑफ‍िस के नाम पर एक लाख रुपये की रिश्वत मांग ली. 

यह घूस इसलिए मांगी गई, ताकि थानेदार चालक की पत्‍नी द्वारा दर्ज कराए गए केस में उसकी मदद कर सके. मह‍िला थानेदार द्वारा रिश्वत मांगने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. तिरहुत रेंज के प्रभारी डीआईजी सत्यनारायण कुमार ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं. 

थाना प्रभारी पूर्णिमा कर रहीं घूस की मांग 

रिश्वत मांगने के आरोप में घिरने वाली थानेदार वैशाली जिले की महिला थाना प्रभारी पूर्णिमा कुमारी हैं. सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो में वे वैशाली के पुलिस लाइन में कार्यरत डायल 112 के चालक नवलेश कुमार से तिरहुत क्षेत्र के DIG ऑफिस के नाम पर ₹1 लाख रुपये की घूस की मांग करते सुनाई दे रही हैं. 

पति-पत्नी के विवाद से जुड़ा है मामला 

बताया जा रहा है कि मामला डायल 112 के चालक नवलेश कुमार  और उसकी पत्नी के विवाद से जुड़ा है. पत्नी द्वारा अपने पति और ससुराल पक्ष के लोगों पर महिला थाना में जान से मारने की कोशिश करने का केस दर्ज कराया गया था. इसी केस में चालक नवलेश कुमार की मदद करने के लिए महिला थाना प्रभारी पूर्णिमा कुमारी के द्वारा 1 लाख रुपये रिश्वत की मांग की जा रही है. जिसका ऑडियो वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया.  

जांच के बाद की जाएगी कार्रवाई 

तिरहुत क्षेत्र के डीआईजी सत्यनारायण कुमार ने पूरे मामले का संज्ञान लेते हुए वायरल ऑडियो की जांच का आदेश दे दिया है. उन्होंने कहा है कि अगर, जांच में मामला सत्य पाया जाएगा तो थाना प्रभारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. 

(मणि भूषण शर्मा की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें...

जिस जॉइंट डायरेक्टर को 3 लाख रिश्वत लेते पकड़ा, उसके लॉकर से मिला करोड़ों का सोना-चांदी

CMHO के खिलाफ ACB का बड़ा एक्शन, 40 हजार की रिश्वत लेते कांस्टेबल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vaishali Police, Bihar Police News, Bihar News, Bihar Crime, Bihar Crime News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com