- महीनों बाद मिले दोनों भाई
- तेजस्वी ने छुए तेज प्रताप के पैर
- तेज प्रताप ने भी उन्हें आशीर्वाद दिया
राष्ट्रीय जनता दल (Rashtriya Janata Dal) के अध्यक्ष लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) ने शनिवार की देर शाम अपने छोटे भाई एवं बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) के आवास पर जाकर उनसे मुलाकात की. सूत्रों के मुताबिक, दोनों ने राजनीतिक विषयों पर चर्चा भी की. तेजप्रताप यादव (Tej Pratap Yadav)अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय से तलाक की अर्जी अदालत में दाखिल करने के बाद से अपने परिजन से कुछ समय से दूर रह रहे थे. तेजस्वी के आवास पर पहुंचकर पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप ने लगभग 45 मिनट तक अपने छोटे भाई से मुलाकात की. इसके बाद पत्रकारों से बातचीत में तेजप्रताप ने कहा कि यह मुलाकात ‘कृष्ण और अर्जुन की मुलाकात' है. इस मुलाकात से बिहार और देश में उनके जितने भी 'दुश्मन' हैं, वे धराशायी हो जाएंगे. उन्होंने कहा कि लंबे समय से वह अपने छोटे भाई से मिल नहीं सके थे.
बिहार : तेजस्वी यादव की तेजप्रताप यादव को सलाह, कैमरे के सामने ही सीट बांट लें!
-
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...!

उन्होंने कहा कि तेजस्वी को उन्होंने नए साल की बधाई दी और आशीर्वाद दिया. दोनों ने राजनीतिक विषयों पर चर्चा की और किसी अन्य विषय पर उनकी बात नहीं हुई. यह पूछे जाने पर कि तेजस्वी से किन राजनीतिक विषयों पर चर्चा हुई, इस पर तेजप्रताप ने कहा कि पार्टी को कैसे मजबूत करना है तथा राजद में अच्छे लोगों को कैसे जोड़ना है इसे लेकर चर्चा हुई. उन्होंने बताया कि राजद द्वारा आगे चलाए जाने वाले कार्यक्रमों को लेकर तेजस्वी के साथ चर्चा की और अपने पिता और राजद प्रमुख लालू प्रसाद जी का जो निर्देश होगा उसका पालन दोनों भाई करेंगे. तेजस्वी ने इस मुलाकात के दौरान अपने बड़े भाई का पैर छूकर आशीर्वाद लिया.
बिहार में बीजेपी के सत्ता में सहयोगी बनने के बाद से मॉब लिंचिंग की घटनाएं बढ़ीं : तेजस्वी यादव
तेजप्रताप ने उनके सिर पर हाथ रख कर आशीर्वाद दिया. तेजप्रताप ने पिछले दिनों अपनी मां राबड़ी देवी से मुलाकात की थी. राबड़ी देवी से तेजप्रताप की मुलाकात के समय तेजस्वी दिल्ली में थे. उल्लेखनीय है कि अपनी पत्नी ऐश्वर्या से तलाक लेने के लिए पटना की एक अदालत में अर्जी देने के बाद से तेजप्रताप अपने घर नहीं जा रहे थे और अपने परिवार से अलग रह रहे थे.
अपनी पार्टी के लिए 'सिरदर्द' बनते जा रहे हैं तेजप्रताप यादव? नए साल में बढ़ाई राजद की एक और परेशानी
इससे पहले तेजप्रताप यादव नए साल के मौके पर मंगलवार को अपने भाई तेजस्वी यादव के सरकारी आवास पर जाकर अपनी मां यानी पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी से मिले और उनका आर्शीवाद लिया था. मां से भेंट करने के बाद तेजप्रताप ने अपनी पत्नी ऐश्वर्या से सारे रिश्ते-नाते खत्म करने की बात दोहराई. वहीं, उन्होंने कहा कि मां उनके हर फैसले के साथ हैं.
VIDEO: NDTV से बोले तेजस्वी यादव, सीट बंटवारे पर मिलकर करेंगे फैसला
(इनपुट भाषा से)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं