विज्ञापन
This Article is From Oct 23, 2019

तेजस्वी यादव ने की क्राइम के आंकड़ों के बहाने बिहार के CM नीतीश कुमार की आलोचना

जब से एनसीआरबी का नया आंकड़ा आया हैं हर राज्य में विपक्ष सरकार को उसी बहाने आलोचना कर रही हैं. बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने भी इसको आधार बनाकर अपने ट्वीट में लिखा.

तेजस्वी यादव ने की क्राइम के आंकड़ों के बहाने बिहार के CM नीतीश कुमार की आलोचना
आरजेडी नेता तेजस्वी यादव (फाइल फोटो)
बिहार:

जब से एनसीआरबी का नया आंकड़ा आया हैं हर राज्य में विपक्ष सरकार को उसी बहाने आलोचना कर रही हैं. बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने भी इसको आधार बनाकर अपने ट्वीट में कहा, ''बिहार के कथावाचक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को हार्दिक बधाई.'' इसके बाद तेजस्वी ने ट्विटर पर लिखा, ''उनके अथक पलटीमार प्रयासों से देशभर में बिहार को दंगों में प्रथम स्थान मिला है. मर्डर्स में द्वितीय, हिंसक अपराध में द्वितीय और दलितों के विरुद्ध अपराध में भी बिहार अग्रणी रूप से द्वितीय स्थान पर है. 15 वर्ष से गृहविभाग उन्हीं के ज़िम्मे है इसलिए इसके दोषी वही है.''

बिहार : कांग्रेस और आरजेडी के रिश्तों के लिए अहम है सोमवार को होने वाली वोटिंग

इसके बाद एक और ट्वीट में तेजस्वी यादव ने लिखा, ''नीतीश कुमार और सुशील मोदी की महापाखण्डी, महाझूठी, महाभ्रष्ट जोड़ी ने विज्ञापनों के ज़रिए ख़ुद का महिमामंडन करा-करा कर बिहार को अपराध, हत्या, बलात्कार, हिंसा और दंगों के अंधेरे कुएं में धकेल दिया है. जंगलराज अलपाने वाले बेशर्म लोग अपराध पर NCRB के सुशासनी आंकड़े देख अब गूंगे-बहरे व अंधे हो गए है.''

क्या बीजेपी ने फायरब्रांड गिरिराज सिंह का 'मुंह बंद' कर दिया है, क्यों नहीं उतारा चुनाव प्रचार में

राष्ट्रीय जनता दल के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर भी एक ट्वीट हुआ है, जिसमें लिखा है, ''कहां घुस गए बिहार में जंगलराज चिल्लाने वाले? महाअवसरवादी महाभ्रष्ट सरकार के पलटूराम मुखिया की काली कारस्तानियां अब जनता के समक्ष आंकड़ों के रूप में सामने आ रही है. नंगों, अब भी नीतीश को सुशासन बाबू बोलेंगे क्या? बिहार को बलात्कार, घोटालों, दंगों और हत्याओं की राजधानी बना दिया है.''

Video: तेजस्वी यादव बोले- कन्हैया और पप्पू मंजूर हैं लेकिन नीतीश और बीजेपी नहीं

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tejashwi Yadav, Bihar, Nitish Kumar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com