विज्ञापन
This Article is From Oct 30, 2019

नीतीश कुमार ने शराबबंदी पर ऐसा क्या कह दिया कि RJD नेता तेजस्वी यादव ने दे दी यह चुनौती...

शराबबंदी पर नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के दावों को चुनौती देते हुए विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने उनपर एक नहीं कई आरोप लगाए और चुनौती दी कि मुझे गिरफ़्तार कर लें.

नीतीश कुमार ने शराबबंदी पर ऐसा क्या कह दिया कि RJD नेता तेजस्वी यादव ने दे दी यह चुनौती...
राजद नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav).
पटना:

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर एक बार फिर तीन वर्ष के लिए बुधवार को अपना दूसरा कार्यकाल शुरू किया. इस अवसर पर दिल्ली के मावलंकर हॉल में भाषण देते हुए नीतीश कुमार ने शराबबंदी को सफल बताते हुए कहा कि जो लोग इसे विफल बता रहे हैं वे दरअसल वही लोग हैं जो शराब चोरी छिपे पी रहे हैं. शराबबंदी पर नीतीश कुमार के दावों को चुनौती देते हुए विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने उनपर एक नहीं कई आरोप लगाए और चुनौती दी कि मुझे गिरफ़्तार कर लें.

बिहार में बढ़ते शराबबंदी के मामलों से खफा पटना हाईकोर्ट, नीतीश सरकार से मांगा ऐक्शन प्लान

तेजस्वी ने अपने बयान में कहा कि मैं कह रहा हूं नीतीश कुमार के आवास में शराबमाफ़िया मटरगस्ती करते हैं. मुख्यमंत्री के साथ रहने वाले लोग शराब पीते हैं. इसके बाद तेजस्वी ने कहा कि बिहार पुलिस में कोई माई का लाल मुझे गिरफ़्तार करे? इन बेशर्म और भ्रष्ट जनादेश डकैतों से पूछे शराबबंदी से CM आवास से कितने माफ़िया पैदा हुए हैं? तेजस्वी के अनुसार नीतीश कुमार ने पार्टी फ़ंड और RCP टैक्स जुटाने के लिए शराबबंदी की है? ग़रीबों को जेल भेजने और पुलिस को भ्रष्ट एवं नकारा बनाने के लिए शराबबंदी की है.

बिहार में भाजपा नेताओं को अचानक नीतीश कुमार के नेतृत्व से क्यों होने लगी है बोरियत?

इसके बाद उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने क़ानून-व्यवस्था बिगाड़ने के किए शराबबंदी की है. मुख्यमंत्री बताएं कि अबतक करोड़ों लीटर शराब बरामद होने के बावजूद एक भी वरिष्ठ अधिकारी बर्खास्त क्यों नहीं हुआ, लेकिन डेढ़ लाख लोग जेल ज़रूर गए? तेजस्वी के अनुसार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बताए अगर इनका यह कार्यक्रम सफल था तो इसमें अनेकों बार संशोधन कर शराबबंदी क़ानून को शिथिल क्यों बनाया? मुख्यमंत्री जी, आपके लाखों पार्टी कार्यकर्ता शराब माफ़िया बने बैठे हैं. शराब की तस्करी करते हैं. इसलिए उन्हें अवैध रोज़गार देने के लिए आपने यह किया है. क्या आपको होश है अबतक आपके कितने लोग इसमें पकड़े गए और तुरंत छुड़ाये गए हैं? आपके नेताओं के शराब पीते वीडियो वायरल हुए हैं और आपकी निकम्मी, भ्रष्ट पुलिस आपके भ्रष्ट शासन की पोल खोलने वाले विपक्षी कार्यकर्ताओं को पकड़ रही है. आप 15 वर्ष से कुंडली मारे बैठे हैं फिर भी आपकी निकम्मी पुलिस की बंदूक़ नहीं चलती है. जीपें धक्कामार है. उन्होंने कहा कि विपक्षी कार्यकर्ताओं पर ध्यान देने से अच्छा है बिगड़ती विधि व्यवस्था को संभालिए.

बिहार में शराबबंदी के बाद अब पान मसाला पर भी लगा प्रतिबंध

साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को चुनौती देते हुए कहा कि अगर आपमें और आपकी पुलिस में दम है तो मुझे गिरफ़्तार करो ना? मैं सरेआम कह रहा हूं आप शराबमाफ़िया को संरक्षण देते हैं उन्हें अपने स्वार्थ के लिए पालते हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tejashwi Yadav, Nitish Kumar, Alcohol Prohibition In Bihar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com