विज्ञापन
This Article is From Sep 28, 2019

पटना के घरों में बारिश का पानी घुसने पर तेजस्वी यादव बोले- क्या यही नीतीश कुमार का 'ठीके तो है' ब्रांड है?

आरजेडी नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधा है.

पटना के घरों में बारिश का पानी घुसने पर तेजस्वी यादव बोले- क्या यही नीतीश कुमार का 'ठीके तो है' ब्रांड है?
तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश पर साधा निशाना
  • तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार पर साधा निशाना
  • कहा- क्या यही नीतीश कुमार का 'ठीके तो है' ब्रांड है?
  • 'नीतीश कुमार की अगुवाई में संगठित भ्रष्टाचार चरम पर है.'
बिहार:

आरजेडी नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा, 'नीतीश कुमार के अथक सुशासनी प्रयास से कथित स्मार्ट सिटी पटना के 80 फ़ीसदी घरों में बारिश और नालों का गंदा पानी घुस चुका है. सभी जन व्यवस्थाएं ध्वस्त हैं. 15 साल से ड्रेनेज प्रोजेक्ट के नाम पर सुशासनी बाबुओं ने अरबों करोड़ रुपये डकार लिए.' तेजस्वी ने कहा, 'हर बारिश में पटना डूब जाता है. सभी स्कूल, कॉलेज और अस्पतालों में मछली तैरने लग जाती है और आदतन माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनके बड़बोले मंत्रीगण जवाबदेही लेने की बजाय चमकी बुखार, बाढ़, सुखाड़ और जलजमाव के लिए चूहों या प्रकृति को दोषी ठहराने में व्यस्त हो जाते हैं.'

आपने भाषा की मर्यादा कैसे खो दी? शिवानंद तिवारी ने नीतीश कुमार से पूछा

तेजस्वी ने कहा, 'साथियों, ठहर कर सोचिए और समझिए, क्या सरकार और उनके नियोजित बिकाऊ प्रवक्ताओं द्वारा हर बात पर विपक्ष को दोष देने से आपकी मूलभूत समस्याओं का समाधान हो रहा है? अपने आप से यह सवाल पूछकर फिर सरकार पर सवाल दागिए.'

नीतीश कुमार पर भड़के RJD नेता तेजस्वी यादव, कहा- अगर आपको अशोभनीय टिप्पणी करने से...

उन्होंने कहा, 'सभी बिहारवासियों को सोचना चाहिए कि 15 वर्ष की इस सुशासनी सरकार ने विपक्ष को गाली देने के अलावा शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास के नाम पर क्या किया है? हर तरफ़ भ्रष्टाचार का बोलबाला है. नीतीश कुमार की अगुवाई में संगठित भ्रष्टाचार चरम पर है.' तेजस्वी ने यह भी कहा, 'सत्ताधारी कुनबा बताए, क्या यही नीतीश कुमार का 'ठीके तो है' ब्रांड है?'
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tejashwi Yadav, Bihar, Nitish Kumar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com