तेजस्वी यादव (फाइल फोटो)
- बिहार को विशेष राज्य के दर्जे पर राजनीति तेज.
- तेजस्वी यादव ने नीतीश पर किया हमला.
- क्या डोनाल्ड ट्रंप से मांगेंगे विशेष राज्य का दर्जा: तेजस्वी यादव
पटना:
बिहार को विशेष राज्य के दर्जे की मांग को लेकर अब सियासत तेज हो गई है. विशेष राज्य का दर्जा पर नीतीश कुमाक के बयाने के बाद अब बिहार के अन्य नेताओं के बीच भी होड़ लग गई है. मंगलवार को नीतीश कुमार ने राज्य को विशेष सहायता की मांग के लिए केंद्रीय वित मंत्री अरुण जेटली को ख़त लिखा. इसके तुरंत बाद मोदी सरकार में सहयोगी और लोजपा प्रमुख केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने विशेष राज्य के दर्जे की मांग का समर्थन किया है.
तेजस्वी का तंज - नीतीश चाचा का एक और यू-टर्न, जल्द ही नोटबंदी को सबसे बड़ा घोटाला भी बताएंगे
तेजस्वी ने ट्वीट किया और कहा कि 'नीतीश कुमार, रामविलास पासवान और सुशील मोदी बिहार के लिए विशेष राज्य का दर्जा विपक्ष से मांग रहे हैं या फिर किसी अदृश्य भूत-प्रेत से...केंद्र और राज्य में आपकी सरकार है. फिर ये मांगने की नौटंकी, किससे? जनादेश चोरी करने के बाद भी ये अवसरवादी लोग विकास नहीं करने के बहाने ढूंढ रहे हैं.'
तेजस्वी यादव यहीं नहीं रुके. उन्होंने एक और ट्वीट किया और इस बार भी बड़ा हमला बोला. उन्होंने लिखा- नीतीश कुमार और सुशील मोदी बिहार के लिए विशेष राज्य का दर्जा डोनाल्ड ट्रंप से मांग रहे है क्या? जनता को बेवक़ूफ़ समझा है क्या? सीधे मोदी जी को कहने में डर लगता है क्या? नीतीश चाचा, चंद्रबाबु नायडू जी की तरह रीढ़ की हड्डी सीधी रख बतियाईये. बिहार का हक़ मांग रहे हैं, कौनो भीख नहीं.'
VIDEO: कर्नाटक की तरह ही गोवा-बिहार में भी लागू हो नियम
तेजस्वी का तंज - नीतीश चाचा का एक और यू-टर्न, जल्द ही नोटबंदी को सबसे बड़ा घोटाला भी बताएंगे
जैसे ही रामविलास पासवान ने राज्य को विशेष राज्य का दर्जा दिये जाने की मांग का समर्थऩ किया, वैसे ही राजद नेता और लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव ने रामविलास पासवान सहित सीएम नीतीश और सुशील मोदी पर हमला बोल दिया. विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर पूछा- नीतीश कुमार और सुशील मोदी बिहार के लिए विशेष राज्य का दर्जा डोनाल्ड ट्रंप से मांग रहे हैं क्या?नीतीश कुमार,रामबिलास पासवान और सुशील मोदी बिहार के लिए विशेष राज्य का दर्जा विपक्ष से माँग रहे है या फिर किसी अदृश्य भूत-प्रेत से..
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) May 30, 2018
केंद्र और राज्य मे आपकी सरकार है।फिर ये माँगने की नौटंकी, किससे?
जनादेश चोरी करने के बाद भी ये अवसरवादी लोग विकास नहीं करने के बहाने ढूँढ रहे है।
तेजस्वी ने ट्वीट किया और कहा कि 'नीतीश कुमार, रामविलास पासवान और सुशील मोदी बिहार के लिए विशेष राज्य का दर्जा विपक्ष से मांग रहे हैं या फिर किसी अदृश्य भूत-प्रेत से...केंद्र और राज्य में आपकी सरकार है. फिर ये मांगने की नौटंकी, किससे? जनादेश चोरी करने के बाद भी ये अवसरवादी लोग विकास नहीं करने के बहाने ढूंढ रहे हैं.'
मोदी सरकार के 4 साल पर तेजस्वी यादव ने लिखी कविता, ऐसे किया अटैकनीतीश कुमार और सुशील मोदी बिहार के लिए विशेष राज्य का दर्जा Donald Trump से माँग रहे है क्या?
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) May 30, 2018
जनता को बेवक़ूफ़ समझा है क्या?
सीधे मोदी जी को कहने में डर लगता है क्या?
नीतीश चाचा, चंद्रबाबु नायडू जी की तरह रीढ़ की हड्डी सीधी रख बतियाईयें।
बिहार का हक़ माँग रहे है कौनो भीख नहीं
तेजस्वी यादव यहीं नहीं रुके. उन्होंने एक और ट्वीट किया और इस बार भी बड़ा हमला बोला. उन्होंने लिखा- नीतीश कुमार और सुशील मोदी बिहार के लिए विशेष राज्य का दर्जा डोनाल्ड ट्रंप से मांग रहे है क्या? जनता को बेवक़ूफ़ समझा है क्या? सीधे मोदी जी को कहने में डर लगता है क्या? नीतीश चाचा, चंद्रबाबु नायडू जी की तरह रीढ़ की हड्डी सीधी रख बतियाईये. बिहार का हक़ मांग रहे हैं, कौनो भीख नहीं.'
VIDEO: कर्नाटक की तरह ही गोवा-बिहार में भी लागू हो नियम
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Tejashwi Yadav, Nitish Kumar