विज्ञापन
This Article is From Jul 23, 2019

सावन के पहले सोमवार को तेज प्रताप यादव ने अपनाया ये रूप, कुछ ऐसे की भगवान शंकर की पूजा- देखें Video

राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) अपने जीवन में राजनीति के अलावा आध्यात्म से भी काफी लगाव रखते हैं.

सावन के पहले सोमवार को तेज प्रताप यादव ने अपनाया ये रूप, कुछ ऐसे की भगवान शंकर की पूजा- देखें Video
आरजेडी नेता तेज प्रताप यादव
नई दिल्ली:

राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) अपने जीवन में राजनीति के अलावा आध्यात्म से भी काफी लगाव रखते हैं. सावन के पहले सोमवार के मौके पर तेज प्रताप यादव ने मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की. उन्होंने आध्यात्मिक गेटअप कर रखा था और बेहद ही आकर्षक रूप में नजर आए. तेज प्रताप यादव अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर काफी एक्टिव हैं. इंस्टाग्राम के आधिकारिक अकाउंट पर उन्होंने दो तस्वीरें और एक वीडियो पोस्ट किया है. तेज प्रताप यादव का यह वीडियो इंटरनेट पर काफी वायरल हो चुका है.

सोनभद्र में जिस जमीन के लिए चली गईं 10 जानें उसके नही हैं 1955 के राजस्व रिकॉर्ड उपलब्ध

तेज प्रताप यादव ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर पोस्ट करने के साथ लिखा, ''शिव सत्य है, शिव अनंत है, शिव अनादि है, शिव भगवंत है, शिव ओंकार है, शिव ब्रह्म है, शिव शक्ति है, शिव भक्ति है, आओ भगवान शिव का नमन करें, उनका आशीर्वाद हम सब पर बना रहे.''

तेज प्रताप एक वीडियो में मंदिर में जाकर भगवान शंकर पर जलाभिषेक कर रहे हैं. पिछले दिनों चारा घोटाला के देवघर कोषागार मामले में सजा काट रहे बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद (Lalu Prasad Yadav) को हाइकोर्ट से बड़ी राहत मिली. हाइकोर्ट ने उनकी ज़मानत याचिका पर सुनवाई करते हुए जमानत दे दी. लालू यादव को जमानत मिलने के बाद उनके बेटे तेज प्रताप यादव ने कहा कि सत्य परेशान हो सकता है पराजित नही.

ट्रंप के बयान पर बवाल: राहुल गांधी बोले- पीएम मोदी देश को बताएं, ट्रंप के साथ बैठक में क्या बात हुई

तेज प्रताप ने ट्वीट कर कहा, 'आप सबों के प्रेम और दुआओं का नतीजा है कि आज आपके नेता माननीय लालू यादव जी को रांची उच्च न्यायालय से न्याय मिल गया है. पिताजी की जमानत याचिका मंजूर हो गयी है.'

Video: तेजप्रताप ने पिता लालू प्रसाद को जेल से निकालने की खाई कसम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tej Pratap Yadav, Sawan Somwar, Instagram
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com