विज्ञापन
This Article is From Dec 29, 2018

तेजप्रताप यादव ने माना, घर दिलाने में नीतीश कुमार ने की मदद, कहा- उनसे मेरे व्यक्तिगत संबंध

तेजप्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने मुझे घर दिलाने में मदद की.

तेजप्रताप यादव ने माना, घर दिलाने में नीतीश कुमार ने की मदद, कहा- उनसे मेरे व्यक्तिगत संबंध
तेजप्रताप यादव.
  • तेजप्रताप बोले- राजनीति में पिता की करते हैं नकल
  • कहा- नीतीश कुमार ने घर दिलाने में की मेरी मदद
  • तेजप्रताप ने कहा-नीतीश कुमार से मेरे व्यक्तिगत संबंध
पटना:

बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) ने कहा कि राजनीति में वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की नहीं बल्कि अपने पिता राजद अध्यक्ष लालू यादव (Lalu Yadav) की नकल करते हैं. तेजप्रताप ने शनिवार को यह भी माना की उन्हें घर दिलाने में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने मदद की. तेजप्रताप ने अपने मकान के संबंध में नीतीश कुमार की मदद के बारे में पूछे जाने पर कहा कि उनके साथ मेरे व्यक्तिगत संबंध हैं और सब नेताओं से संबंध होता है. वह खुद भी विधानसभा के सदस्य हैं. सभी विधायकों को घर मिलता है. उन्हें नहीं मिला था जो अब मिल गया है.

यह भी पढ़ें:  तेजप्रताप यादव बोले- जल्द दिल्ली जाकर लालू प्रसाद की रिहाई के लिए करूंगा प्रबंध

इससे पहले खबर आई थी कि तेजप्रताप यादव ने अपने मकान के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को फोन कर कहा था कि चाचा हमको घर नहीं मिलेगा? लेकिन पार्टी दफ्तर में लोगों की समस्या सुनने के दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के नदारद रहने के बारे में पूछे जाने पर तेजप्रताप यादव ने कहा कि चुनाव का मौसम है सभी लोग व्यस्त हैं.

यह भी पढ़ें: तेजस्वी यादव को लेकर बोले तेजप्रताप- भाई को बनाऊंगा सीएम, मैं कृष्ण की तरह पथ-प्रदर्शक

पार्टी के बिहार इकाई के अध्यक्ष रामचंद्र पूर्वे के बारे में उन्होंने कहा कि वह फिलहाल दिल्ली में अपना इलाज करा रहे हैं. हालांकि तेजप्रताप यादव जिनके बारे में माना जाता है कि वो अपने मामा साधु यादव और सुभाष यादव के इशारे पर राजनीतिक गतिविधि बढ़ाया है. इस पर उन्होंने सफ़ाई दी कि वह ना मामा ना चाचा ना मौसा ना मौसी किसी का नहीं सुनते. केवल अपने गुरु की सुनते हैं. उन्होंने कहा कि मामा कोई पार्टी में हैं कि उनके कहने से पार्टी चलेगा.

वीडियो- RJD में तेजस्वी Vs तेज प्रताप? : वर्चस्व को लेकर मची लड़ाई 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tej Pratap Yadav, Nitish Kumar, Bihar News In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com