विज्ञापन
This Article is From Jun 22, 2019

तेजप्रताप यादव ने अस्पताल में भर्ती पिता लालू यादव से की मुलाकात, भेंट की गीता

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजप्रताप यादव शनिवार को यहां के एक अस्पताल में अपने बीमार पिता लालू प्रसाद से मिले. लालू का न्यायिक हिरासत में इलाज चल रहा है.

तेजप्रताप यादव ने अस्पताल में भर्ती पिता लालू यादव से की मुलाकात, भेंट की गीता
तेजप्रताप यादव अस्पताल में अपने बीमार पिता लालू प्रसाद से मिले.
रांची:

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजप्रताप यादव शनिवार को यहां के एक अस्पताल में अपने बीमार पिता लालू प्रसाद से मिले. लालू का न्यायिक हिरासत में इलाज चल रहा है. तेजप्रताप राजद अध्यक्ष पिता से राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मडिकल साइंस (रिम्स) में जाकर मिले और उन्हें भगवान कृष्ण के उपदेशों वाली धार्मिक पुस्तक 'भगवद् गीता' भेंट की. आपको बता दें कि लालू प्रसाद गुर्दा (किडनी) संबंधी रोगों और मधुमेह से पीड़ित हैं. चारा घोटाले से जुड़े चार मामलों में उन्हें 14 साल जेल की सजा सुनाई गई है. उन्होंने मई में सर्वोच्च न्यायालय में जमानत याचिका दायर की थी, जिसे खारिज कर दिया गया था. बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और देश के पूर्व रेलमंत्री ने अब झारखंड उच्च न्यायालय में याचिका दायर की है.  

भाई के समर्थन में उतरे तेज प्रताप, कहा- तेजस्वी का नेतृत्व पसंद नहीं तो RJD छोड़ दें कार्यकर्ता

आपको बता दें कि हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में लालू यादव की पार्टी को करारी हार झेलनी पड़ी थी.  बिहार में कांग्रेस-राजद-आरएलएसपी-हम और वीआईपी ने महागठबंधन बनाकर चुनाव लड़ा था. बिहार की 40 में 39 सीटों पर BJP-JDU-LJP गठबंधन का कब्जा रहा, वहीं महागठंधन के हिस्से एक सीट आई. महागठबंधन से कांग्रेस (Congress) ने किशनगंज की सीट जीती. किशनगंज में कांग्रेस उम्मीदवार डॉक्टर मोहम्मद जावेद ने जेडीयू (JDU) के सैयद महमूद अशरफ को शिकस्त देकर जीत दर्ज की. उन्होंने 34466 वोट से महमूद अशरफ को मात दी. बिहार में राजद ने 20, कांग्रेस ने 9, उपेंद्र कुशवाहा की RLSP ने 5, जीतनराम मांझी की हम ने 3 और सन ऑफ मल्लाह मुकेश साहनी की VIP ने तीन सीटों पर चुनाव लड़ा था. वहीं, JDU ने 17, BJP 17 और LJP ने 6 सीटों पर चुनाव लड़ा था. (इनपुट-भाषा)

वीडियो: एनडीए की जीत पीएम के काम की वजह से हुई - चिराग पासवान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tejpratap Yadav, Lalu Yadav, Tejashwi Yadav, RJD
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com