विज्ञापन
This Article is From Dec 22, 2025

बिहार में खाता न खुलने के बावजूद तेज प्रताप दूसरे राज्यों में क्यों जा रहे हैं?

बंगाल चुनाव को लेकर तेज प्रताप ने कहा कि बिल्कुल मेरी पार्टी चुनाव लड़ेगी. हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि उनकी पार्टी कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी. पार्टी प्रमुख ने कहा कि सही समय पर सीटों के बारे में भी बताया जाएगा.

बिहार में खाता न खुलने के बावजूद तेज प्रताप दूसरे राज्यों में क्यों जा रहे हैं?
तेज प्रताप यादव ने कहा कि दिल्ली और केरल में भी पार्टी अध्यक्ष की नियुक्ति की जाएगी.
  • तेज प्रताप यादव ने कहा कि वो अपनी पार्टी जनशक्ति जनता दल के विस्तार पर तेजी से काम कर रहे हैं.
  • पार्टी का सदस्यता अभियान तेजी से चलाया जा रहा है. यूपी, बंगाल, दिल्ली व केरल में पार्टी अध्यक्ष बनाए जाएंगे.
  • तेज प्रताप ने कहा कि उनकी पार्टी अगले साल होने वाले बंगाल चुनाव लड़ने जा रही है.
पटना:

तेज प्रताप ने पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि वो अपनी पार्टी जनशक्ति जनता दल के विस्तार पर काम तेजी से कर रहे हैं. साथ ही उन्होंने ये भी ऐलान किया कि उनकी पार्टी पश्चिम बंगाल में चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है. बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव में तेज प्रताप की पार्टी एक भी सीट जीत नहीं पाई थी. लेकिन उनकी नजर अब दूसरे राज्यों पर भी है. ऐसे में ये सवाल उठता है कि  बिहार में खाता न खुलने के बावजूद तेज प्रताप दूसरे राज्यों में क्यो जा रहे हैं? माना जा रहा है कि तेज प्रताप अपनी पार्टी के विस्तार पर फोकस कर रहे हैं. इसी कारण से वो दूसरे राज्यों में भी चुनाव लड़ने की प्लानिंग कर रहे हैं.

दिल्ली और केरल पर भी नजर?

 तेज प्रताप ने रविवार को कहा कि पार्टी का सदस्यता अभियान तेजी से चलाया जा रहा है. हाल ही में पार्टी के विस्तार को देखते हुए उत्तर प्रदेश की कमान प्रदीप कुमार तिवारी को सौंपी गई. बंगाल में भी मेरी पार्टी जल्द प्रदेश अध्यक्ष बनाने का काम करेगी. दिल्ली और केरल में भी पार्टी अध्यक्ष की नियुक्ति की जाएगी. उन्होंने कहा कि पूरे भारत में जनशक्ति जनता दल अपना परचम लहराएगा.

बंगाल चुनाव को लेकर तेज प्रताप ने कहा कि बिल्कुल मेरी पार्टी चुनाव लड़ेगी. हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि उनकी पार्टी कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी. पार्टी प्रमुख ने कहा कि सही समय पर सीटों के बारे में भी बताया जाएगा. 

"हिजाब खींचना ठीक नहीं"

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हिजाब विवाद पर उन्होंने कहा कि हिजाब खींचना ठीक नहीं है. मैं इस पर ज्यादा नहीं कह सकता, विरोध हो रहा है, मैं बस इतना कहूंगा कि इस तरह का बर्ताव नहीं होना चाहिए. 'जी राम जी' बिल को लेकर तेज प्रताप यादव ने कहा कि महात्मा गांधी को कोई हटा नहीं सकता. वे भी राम का नाम लेते थे. भगवान का नाम इसमें आ गया तो क्या बोल सकते हैं? बापू के प्रति भी सम्मान है और भगवान राम के प्रति भी सम्मान है.

बाइक राइडिंग और व्लॉगिंग पर तेज प्रताप यादव ने कहा कि मैं पहले भी बाइक चलाता रहा हूं, इसमें कुछ नया नहीं है. दूसरे लोग भी ऐसा करते हैं. युवा बाइक चलाते हैं और व्लॉगिंग करते हैं. ज्यादा लोग मुझे पसंद करते हैं, इसलिए यह क्रेज दिख रहा है. युवा लोग मुझे पसंद करते हैं. मेरे वीडियो मिलियंस तक पहुंच जाते हैं. बाइक को लेकर कहा कि मेरी स्पोर्ट्स बाइक है, इससे ज्यादा क्या कह सकते हैं. बाइक-गाड़ी सभी चलाते हैं, लेकिन बाइक राइड करने में अलग आनंद है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tej Pratap Yadav, Janshakti Janata Dal, Tej Pratap Yadav West Bengal Elections
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com