विज्ञापन
This Article is From Dec 28, 2018

तेज प्रताप यादव ने फोन कर बिहार के सीएम नीतीश कुमार से पूछा- चाचा हमको मकान नहीं मिलेगा?

राजद अध्यक्ष लालू यादव  के बड़े बेटे तेज़ प्रताप यादव को अपनी मां और पत्नी से अलग रहने के लिए मकान मिल गया हैं. लेकिन इस मकान को मिलने में हो रही देरी पर उन्होंने किस 'चाचा' को फोन किया.

तेज प्रताप यादव ने फोन कर बिहार के सीएम नीतीश कुमार से पूछा- चाचा हमको मकान नहीं मिलेगा?
तेज प्रताप यादव की फाइल फोटो.
नई दिल्ली:

राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू यादव के बड़े बेटे तेज़ प्रताप यादव को अपनी मां और पत्नी से अलग रहने के लिए मकान मिल गया है. लेकिन इस मकान को मिलने में हो रही देरी पर कुछ अपने शुभ चिंतकों की सलाह पर तेज़प्रताप यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को कई बार फ़ोन किया. हर बार एक ही सवाल पूछा- चाचा हमको मकान नहीं मिलेगा ? हालांकि तेजप्रताप यादव को विधायक और पूर्व मंत्री होने के आधार पर विधानसभा के पूल से एक अच्छे घर का आवंटन हो गया है. लेकिन तेज़ प्रताप के नजदीकी लोगों का कहना हैं कि जब उन्हें पता लगा कि केवल आवेदन लिखने और मीडिया के माध्यम से कहने पर घऱ नहीं मिलेगा तो ख़ुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बातचीत करने का निर्णय लिया और उन्होंने मकान न होने का दुखड़ा रोया. लेकिन नीतीश घर के इस पचड़े में नहीं पड़ना चाहते थे.

लेकिन तब तक उन्हें राजद अध्यक्ष लालू यादव ने भी संदेश भिजवाया कि जल्द से जल्द मकान का आवंटन कर दिया जाये जिससे तेज़ प्रताप कम से कम मथुरा वृंदावन का चक्कर न लगाएं और पटना में ही रहे. इसके बाद भवन निर्माण विभाग ने तेज़ प्रताप यादव को वही मकान आवंटित किया है. जहां नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद से इस्तीफ़ा देने के बाद कुछ महीने रहे थे. इस बीच गुरुवार को तेज़ प्रताप यादव ने एक महिला की शिकायत पर पटना के फुलवारीशरीफ़ थाने में काफ़ी हंगामा किया. यहां उनके मामा और पूर्व सांसद साधु यादव भी उनके पक्ष में पहुंच गए. माना जाता हैं कि तेज़ प्रताप यादव आजकल अपने मां और भाई से ज़्यादा मामा के निर्देशन में चल रहे हैं.

वीडियो- RJD में तेजस्वी Vs तेज प्रताप? : वर्चस्व को लेकर मची लड़ाई 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tejpratap Yadav, Tejpratap House, Lalu Prasad Yadav
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com