विज्ञापन
This Article is From Jun 05, 2020

श्रमिकों को 'प्रवासी' कहे जाने पर नीतीश कुमार ने जताई आपत्ति तो बोले तेज प्रताप, गिरगिट भी शर्मा जाए ऐसी...

तेज प्रताप व तेजस्वी ने नीतीश कुमार के उन पुराने ट्वीट्स के स्क्रीन शॉट शेयर किए हैं जहां नीतीश कुमार खुद श्रमिकों के लिए प्रवासी शब्द का इस्तेमाल करते हुए नजर आ रहे हैं.

श्रमिकों को 'प्रवासी' कहे जाने पर नीतीश कुमार ने जताई आपत्ति तो बोले तेज प्रताप, गिरगिट भी शर्मा जाए ऐसी...
नई दिल्ली:

प्रवासी मजदूरों की वापसी को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विपक्ष के निशाने पर रहे हैं. हाल ही में उन्होंने श्रमिकों के लिए 'प्रवासी' शब्द के इस्तेमाल पर आपत्ति दर्ज कराई तो आरजेडी के तेजस्वी यादव और तेज प्रताप ने हमलावर रुख अख्तियार किया है. आरजेडी के दोनों नेताओं ने नीतीश कुमार के उन पुराने ट्वीट्स के स्क्रीन शॉट शेयर किए हैं जहां नीतीश कुमार खुद श्रमिकों के लिए प्रवासी शब्द का इस्तेमाल करते हुए नजर आ रहे हैं. तेजस्वी यादव ने ट्विटर अकाउंट पर लिखा कि बिहार के अजब मुख्यमंत्री गजब काम करते हैं. मेरा एक वाजिब इंटरव्यू देख ढाई महीने बाद अंतरात्मा जगा अपने मुखारविंद से फ़रमाने लगे, कि उन्हें “प्रवासी” शब्द से सख़्त नफ़रत है. उन्हीं के ट्वीट्स और उनमें निहित विरोधाभास देख भारत प्रसिद्ध नैतिकता और अंतरात्मा को आप स्वयं ही तौल लीजिए.

तेजस्वी के अलावा तेज प्रताप ने भी जमकर निशाना साधा, तेज प्रताप ने लिखा कि पलटी-मारी की आदत ऐसी की, जाती नहीं. चोरी की गई #थीसिस को पढ़कर "प्रवासी" शब्द पर ज्ञान बांचने वाले नीतीश कुमार जी महीनों से अपने आधिकारिक ट्विटर ID से दूसरे राज्यों में फंसे बिहारी मजदूरों के लिए "प्रवासी" शब्द का उपयोग करते आ रहे हैं. तेज प्रताप ने लिखा कि"गिरगिट" भी शर्मा जाए ऐसी पलटी-मारी से.

गौरतलब है कि पिछले दिनों नीतीश कुमार ने श्रमिकों के लिए प्रवासी शब्द के इस्तेमाल किए जाने पर आपत्ति दर्ज कराई थी. बिहार के पंचायतों और जिला परिषद के जनप्रतिनिधियों के साथ बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा था कि जब यह देश एक है और लोग एक जगह से दूसरी जगह सेवा करने गए हैं. तो यह अच्छी बात नहीं है कि जब बिहार के बाहर से लोग वापस आए तो उन्हें प्रवासी कहा जाए. उन्होंने इसके साथ ही कहा कि हां, जब वो देश के बाहर जाय तो उन्‍हें आप 'प्रवासी' कह सकते हैं .

Video: छवि बचाने में जुटे नीतीश

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tej Pratap Yadav, Tejashwi Yadav, Nitish Kumar, Migrant Labour
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com