बिहार के बीजेपी नेता और उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कहा है कि रेखा मोदी से उनका कोई संबंध नहीं है.
- कथित रूप से सृजन घोटाले में शामिल है रेखा मोदी
- रेखा ने डोमेस्टिक वायलेंस के मुकदमे में सुशील मोदी को भी आरोपी बनाया था
- रेखा 2010 में वे बांकीपोरे विधानसभा क्षेत्र में निर्दलीय चुनाव लड़ी थीं
पटना:
बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने साफ कहा है कि सृजन घोटाले में जिस रेखा मोदी का नाम लिया जा रहा है उससे उनका या उनके परिवार का कोई लेना-देना नहीं हैं. सुशील मोदी ने एनडीटीवी खबर से बातचीत में कहा कि रेखा मोदी से उनका कोई पारिवारिक सम्बंध नहीं रहा.
सुशील मोदी ने एनडीटीवी खबर से बातचीत करते हुए रेखा मोदी और सृजन घोटाले में उनको करोड़ों के आभूषण खरीदने के लिए हुए भुगतान के सम्बंध में अपनी प्रतिक्रिया दी. मोदी ने कहा कि हमारे रिश्ते कितने मधुर रहे हैं यह हमारे राजनैतिक विरोधियों से भी आपको पता चल जाएगा.
यह भी पढ़ें : सृजन घोटाले में रेखा मोदी को करोड़ों का भुगतान, रेखा हैं सुशील मोदी की चचेरी बहन
रेखा ने 2010 में अपने सगे भाई महावीर मोदी के खिलाफ डोमेस्टिक वायलेंस का मुकदमा दर्ज कराया था जिसमें सुशील मोदी को भी आरोपी बनाया गया था. बाद में सुशील मोदी के खिलाफ मामले को पुलिस ने गलत करार दिया था जिसके खिलाफ रेखा मोदी ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया. यह मामला अभी भी लंबित है.
यह भी पढ़ें : मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री को सृजन घोटाले की जानकारी का कोई साक्ष्य नहीं: सुशील कुमार मोदी
सुशील मोदी का कहना है कि रेखा मोदी से उनके कैसे सम्बंध हैं इस बात का अंदाजा इस तथ्य से लगाया जा सकता है कि 2010 में वे बांकीपोरे विधानसभा क्षेत्र से चुनाव मैदान में निर्दलीय खड़ी थीं. मोदी का तर्क है कि उनके परिवार में करीब 40 भाई-बहन हैं. क्या यह सही है कि इनमें से किसी के अच्छे बुरे काम के लिए उन्हें जिम्मेदार ठहराया जाए? सुशील मोदी ने जांच एजेंसियों से पूरे मामले की जड़ में जाकर हर दोषी को सजा दिलाने का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि वह चाहे रेखा मोदी हो या परिवार का कोई सदस्य, उसे अपनी कारगुजारियों का जवाब देना होगा.
VIDEO : घोटाले में नया खुलासा
इस बीच सीबीआई ने सृजन मामले से जुड़े कुछ मुख्य आरोपियों, जिनमें बीजेपी नेता विपिन शर्मा, दीपक वर्मा, मनोरमा देवी के बेटे अमित कुमार और उनकी पत्नी प्रिया शामिल है, की खोज तेज कर दी है.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Rekha Modi