विज्ञापन

सीतामढ़ी में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर, 2 साल के मासूम को कुचला, गुस्साए ग्रामीणों ने गाड़ी में लगाई आग

Bihar News: बिहार के सीतामढ़ी में भीषण सड़क हादसे में एक बेकाबू स्कॉर्पियो ने 2 साल के बच्चे को बंहरमी से कुचल दिया. वही मासूम की मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने स्कॉर्पियो को आग के हवाले कर दिया. पढ़िए रंजीत कुमार की ये रिपोर्ट.

सीतामढ़ी में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर, 2 साल के  मासूम को कुचला, गुस्साए ग्रामीणों ने गाड़ी में लगाई आग
2 साल का मासूम मीहिर
NDTV

Sitamarhi Road Accident: बिहार के सीतामढ़ी जिले में बैरगनिया थाना क्षेत्र में बीती शुक्रवार की रात एक भीषण सड़क हादसे (Road Accident) ने पूरे इलाके को दहला दिया. अशोगी गांव में तेज रफ्तार से आ रही एक हरियाणा नंबर प्लेट वाली एक स्कॉर्पियो ने घर के बाहर खेल रहे  एक मासूम को बेरहमी से कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने कार में आग लगा दी. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी और तनाव का माहौल बन गया.

तेज रफ्तार काल बनकर आई स्कॉर्पियो

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, अशोगी उत्तरी क्षेत्र से एक स्कॉर्पियो (एचआर 26 बीडब्ल्यू-9899) तेज गति से आ रही थी. अनियंत्रित होकर कार ने स्थानीय स्वर्ण व्यवसायी अजीत स्वर्णकार के दो साल के बेटे मिहिर को कुचल दिया. हादसे के तुरंत बाद परिजन और ग्रामीण बच्चे को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

ग्रामीणों ने कार में लगाई आग

ग्रामीणों ने कार में लगाई आग
Photo Credit: NDTV

आक्रोशित ग्रामीणों ने कार को लगाई आग

बच्चे की मौत की खबर जैसे ही गांव पहुंची,घटना से गुस्साए ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा. आक्रोशित होते हुए उन्होंने  स्कॉर्पियो को घेर कर उसमें आग लगा दी. देखते ही देखते गाड़ी आग का गोला बन गई और चंद मिनटों में जलकर कबाड़ बन गई. जिससे अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया. 

पुलिस की कार्रवाई और फरार आरोपी

घटना की सूचना मिलते ही बैरगनिया थानाध्यक्ष अरविंद कुमार गिरी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया. थानाध्यक्ष ने बताया कि हादसा बेहद दुखद है.चालक गाड़ी छोड़कर फरार होने में कामयाब रहा, जिसकी तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है.पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें: गुलमर्ग की पहाड़ियों में देवदूत बनी सेना, सनशाइन पीक पर फंसे 24 पर्यटकों को सुरक्षित बचाया

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar News, Bihar, Road Accident News, Sitamarhi News, Sitamarhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com