विज्ञापन
This Article is From May 30, 2025

बिहार : शराब तस्करी के लिए 'गिरफ्तार' घोड़ा पुलिस के लिए बना सिरदर्द, अब करना पड़ा ये काम

थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि घोड़े को ठीक से चारा-पानी मिल सके. इसलिए उसे जिम्मेदारी के साथ जोखू यादव को सौंपा गया हैय तस्कर की पहचान कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है. कोर्ट के आदेश के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

बिहार : शराब तस्करी के लिए 'गिरफ्तार' घोड़ा पुलिस के लिए बना सिरदर्द, अब करना पड़ा ये काम

बिहार के नौतन में शराब तस्करी में पकड़े गए घोड़े की देखभाल के लिए पुलिस ने पूर्वी नौतन पंचायत के शिकारी यादव को जिम्मेदारी दे दी है. पुलिस ने इसके लिए कागजी प्रक्रिया पूरी कर ली है. शिकारी यादव को घोड़ों की देखभाल का अनुभव है.  अब घोड़े के भोजन, पानी सहित सभी पहलुओं की जिम्मेदारी शिकारी यादव के पर होगी.

ये कहानी 26 मार्च की रात से शुरू होती है, जब बैरा परसौनी गांव के पास पुलिस ने एक घोड़े को पकड़ा, जिसके पास से 50 लीटर देसी शराब मिली. घोड़े पर सवार तस्कर पुलिस को देखकर भाग गया. घोड़ा दो दिन तक थाना परिसर में रहा. लेकिन चारा-पानी की व्यवस्था में दिक्कत आ रही थी. इसके बाद बलुआ नौतन वार्ड संख्या छह के जोखू यादव (उर्फ शिकारी यादव) को घोड़ा सौंप दिया गया है.

गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही
थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि घोड़े को ठीक से चारा-पानी मिल सके. इसलिए उसे जिम्मेदारी के साथ जोखू यादव को सौंपा गया हैय तस्कर की पहचान कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है. कोर्ट के आदेश के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

पहले भी हुआ था ऐसा मामला
इससे पहले 14 मार्च को शिवराजपुर दियारे से एक और घोड़े को 34 लीटर शराब के साथ पकड़ा गया था. कुछ दिन थाने में रखने के बाद पुलिस ने उसे बैरिया के फतुहा गांव के राधेश्याम यादव को चारा-पानी के लिए दे दिया था. उस घोड़े का मालिक रामबाबू पासवान बाद में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया.
फिलहाल पुलिस घोड़े को कब्जे में लेकर शराब माफियाओं की पहचान में जुट गई है. इस अनोखी तस्करी के तरीके ने पुलिस को भी चौंका दिया है. अब पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि इस घोड़े का मालिक कौन है और इसे किन लोगों ने शराब ढुलाई के लिए इस्तेमाल किया.

अब शराब तस्कर घोड़ों के सहारे शराब ला रहे हैं, जिससे पुलिस के लिए इन जानवरों की देखभाल करना भी एक समस्या बन गई है.

आदित्य कुमार की रिपोर्ट
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar News, Liquor Smuggling Horse, Shikari Yadav, Bihar Police, Liquor Smuggling
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com