विज्ञापन

होली से पहले शराब माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई, 10 लाख से ज्यादा की विदेशी शराब जब्त

समस्तीपुर के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र में मद्य निषेध विभाग ने छापेमारी कर घर में भुस्कार और जलावन के नीचे छिपाई गई 828 लीटर से अधिक विदेशी शराब बरामद की है, जिसकी कीमत 10 लाख से ज्यादा बताई जा रही है.

होली से पहले शराब माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई, 10 लाख से ज्यादा की विदेशी शराब जब्त
होली से पहले शराब माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई

समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत बिक्रमपुर बांदे वार्ड-5 में मद्य निषेध विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है. शराब को घर के अंदर भुस्कार और जलावन के नीचे बेहद चालाकी से छिपाकर रखा गया था.

गुप्त सूचना पर हुई छापेमारी

मद्य निषेध विभाग को सूचना मिली थी कि एक घर में अवैध रूप से विदेशी शराब का भंडारण किया गया है. सूचना के सत्यापन के बाद टीम ने छापेमारी की, जहां जमीन के नीचे, भुस्कार और जलावन के ढेर के नीचे से शराब का जखीरा बरामद किया गया.

Latest and Breaking News on NDTV

828 लीटर से अधिक विदेशी शराब बरामद

छापेमारी के दौरान कुल 78 कार्टन और 7 बोरियों में रखी गई तीन अलग-अलग ब्रांड की 828.87 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई. शराब 750 एमएल, 375 एमएल और 180 एमएल के पैक में रखी गई थी. बरामद शराब की अनुमानित कीमत 10 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है.

अधिकारियों की निगरानी में कार्रवाई

यह छापेमारी सदर उत्पाद थानाध्यक्ष निरीक्षक के.के. सिंह के पर्यवेक्षण में तथा मद्य निषेध मोबाइल निरीक्षक समीर कुमार के नेतृत्व में की गई. छापेमारी टीम में एएसआई संजीत कुमार सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

Latest and Breaking News on NDTV

होली और पंचायत चुनाव को लेकर सख्ती

मद्य निषेध अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि आगामी होली पर्व और पंचायत चुनाव को देखते हुए शराब कारोबारियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है. शराब माफिया नए-नए तरीके अपनाकर शराब छिपा रहे हैं, लेकिन विभाग की टीम लगातार ऐसे ठिकानों को चिन्हित कर कार्रवाई कर रही है. फिलहाल इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है और शराब तस्करों की पहचान में जुटी हुई है.

इनपुट: विनाश कुमार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Samastipur Liquor Seizure, Foreign Liquor Seized Bihar, Prohibition Department Raid
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com