विज्ञापन

ब‍िहार: एंबुलेंस से उतारकर मरीज को गोद में ले गए पर‍िजन, जाम में मरीज की हालत बिगड़ी

Samastipur Traffic : जाम में एंबुलेंस फंस गई, ज‍िसकी वजह से मरीज की हालत ब‍िगड़ने लगी. सड़क के दोनों तरफ गाड़‍ियों की लंबी लाइन लगी थी. (रिपोर्ट- अविनाश कुमार)

ब‍िहार: एंबुलेंस से उतारकर मरीज को गोद में ले गए पर‍िजन, जाम में मरीज की हालत बिगड़ी
बिहार के समस्तीपुर में एंबुलेंस जाम में फंसी तो परिजन मरीज को गोद में उठाकर अस्पताल की तरफ दौड़ा. (Photo- NDTV)

बिहार: (Ambulance stuck in traffic) समस्तीपुर शहर की लाइफलाइन माने जाने वाले ओवरब्रिज की मरम्मत के पहले ही दिन आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. शनिवार को पूरे शहर में लगे भीषण जाम के कारण सबसे अधिक मुश्किल मरीजों और उनके परिजनों को झेलनी पड़ी. कई जगहों पर एंबुलेंस घंटों वाहनों की लंबी कतार में फंसी रहीं, जिससे मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाना चुनौती बन गया.

जाम से कई मार्ग प्रभावित 

स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि कुछ परिजनों को मजबूरी में एंबुलेंस से मरीज को उतारकर गोद में लेकर अस्पताल की ओर दौड़ना पड़ा. जाम के कारण मोहनपुर रोड, मगरदही घाट, मथुरापुर घाट और बाजार समिति रोड समेत कई प्रमुख मार्ग पूरी तरह प्रभावित रहे. 

बिगड़ने लगी मरीजों की हालत 

लोगों के अनुसार, एंबुलेंस का सायरन लगातार बजता रहा, लेकिन सड़क पर वाहनों की लंबी कतार और संकरी वैकल्पिक सड़कों के कारण उसे रास्ता नहीं मिल सका. मरीज की हालत बिगड़ते देख परिजनों ने इंतजार करना उचित नहीं समझा और उसे गोद में उठाकर अस्पताल की ओर निकल पड़े.  

ओवरब्रिज की मरम्मत चल रही 

जिला प्रशासन का कहना है कि ओवरब्रिज की मरम्मत शहर के दीर्घकालिक हित में की जा रही है, और ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल एवं ट्रैफिक कर्मियों की तैनाती की जा रही है. हालांकि, पहले ही दिन सामने आई तस्वीरों ने यातायात प्रबंधन की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं. जिला प्रशासन ने ओवरब्रिज से भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दिया है.  दरभंगा से आने-जाने वाहन कल्याणपुर से पूसा होते हुए ताजपुर निकलेंगे. 

यह भी पढ़ें: मॉनसून ने पकड़ी रफ्तार, 8 राज्यों में झमाझम बारिश, आज दिल्ली में भी कूल-कूल रहेगा मौसम

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com