बिहार के बक्सर जिले के औद्योगिक थाना क्षेत्र में रविवार को तड़के एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस घटना में चार लोगों की मौत हो गई जबकि अन्य दो से तीन लोग घायल होने की खबर है. घटना पटना-बक्सर एनएच 922 पर टोल प्लाजा के समीप की है. कार पर सवार सभी लोग एक दाह संस्कार में शामिल होने जा रहे थे. पुलिस के मुताबिक, रोहतास जिले के विक्रमगंज थाना अंतर्गत शिवपुर हॉल्ट के कुछ लोग एक कार पर सवार होकर एक महिला का दाह संस्कार करने बक्सर मुक्तिधाम जा रहे थे. तभी तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रेलर ट्रक में पीछे से घुस गई.
घायलों को इलाज के लिए वाराणसी भेजा गया
बताया गया कि तेज रफ्तार कार दलसागर टोल प्लाजा से थोड़ा आगे पड़री मोड़ के पास जैसे ही पहुंची, तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े एक ट्रेलर में जा टकराई. हादसे में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. इसकी वजह से बैठे तीन व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार चार अन्य लोग गंभीर रूप से जख्मी हैं. सभी घायलों को इलाज के लिए वाराणसी भेजा गया है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बताया जा रहा है कि इलाज के क्रम में भी एक बच्चे की मौत हो गई है. यह भीषण हादसा शनिवार देर रात ढाई-तीन बजे के करीब हुआ बताया जा रहा है. हादसे में सभी मृतक रोहतास के विक्रमगंज थाना अंतर्गत शिवपुर हॉल्ट के निवासी थे. मृतकों की पहचान प्रमोद कुमार सिंह (45), पप्पू सिंह (30) और रितेश सिंह (16) के रूप में हुई है. एक मृत बच्चे का नाम अभी पता नहीं चल सका है. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे लोगों को निकाला गया और घायलों को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया गया. प्राथमिक उपचार करते हुए चिकित्सक ने सभी को तत्काल वाराणसी रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं