भाजपा सांसद ने योगी आदित्यनाथ के बारे में कहा कि वह एक अच्छे आदमी हैं और राष्ट्रभक्त हैं...
- कहा - 'भारत तेरे टुकड़े होंगे' जैसे नारे लगाने वालों की तरह हम चुप नहीं रह
- इससे पहले बीजेपी विधायक विक्रम सैनी ने भी इसी अंदाज में दी थी धमकी
- कहा था जो लोग गाय का वध करेंगे, उनकी टांगे तोड़ देंगे
पटना:
पूर्व केंद्रीय गृह सचिव और बिहार के आरा से भाजपा सांसद आरके सिंह ने भारत विरोधी नारा लगाने वालों के खिलाफ कड़े शब्दों का इस्तेमाल करते हुए सोमवार को कहा कि अगर हम किसी को भारत विरोधी नारेबाजी करते हुए देखेंगे तो उसके हाथ-पैर तोड़ देंगे. मीडियाकर्मियों द्वारा आदित्यनाथ योगी के उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री चुने जाने के बारे में पूछे जने पर उनके चयन को सही ठहराते हुए उन्होंने कहा कि वह एक अच्छे आदमी हैं और राष्ट्रभक्त हैं.
सिंह कल आरा में रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण का निरीक्षण करने के क्रम में मीडियाकर्मियों से बातचीत कर रहे थे. इससे पहले बीते रविवार को मुजफ्फरनगर की खतौली विधानसभा सीट बीजेपी विधायक विक्रम सैनी ने भी धमकी भरे अंदाज में कहा था जो लोग गाय का वध करेंगे और उसका अपमान करेंगे उनकी टांगे तोड़ देंगे.
उन्होंने कहा कि कुछ लोगों के ‘भारत तेरे टुकड़े होंगे’ जैसे नारे लगाना सुनने वालों की तरह हम चुप नहीं रहेंगे. हम राष्ट्रभक्त हैं और अगर कोई किसी को भारत विरोधी नारेबाजी करते हुए देखेंगे तो उसके हाथ-पैर तोड़ देंगे. सिंह ने हालांकि पिछले साल जेएनयू के उक्त वीडियो जिसमें कुछ पदर्शनकारियों के ‘भारत तेरे टुकड़े होंगे’ जैसे नारे का उल्लेख नहीं किया लेकिन उनकी प्रतिक्रिया प्रत्यक्ष रूप से उसी परिप्रेक्ष्य में थी.
उल्लेखनीय है कि जेएनयू की इस घटना के बाद राष्ट्रीय स्तर परलोगों का इस ओर ध्यान आकृष्ट होने पर उक्त विश्वविद्यालय के छात्र संघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार को देशद्रोह के मामले में गिरफ्तार किया गया था. अपनी पार्टी के सांसद के कड़े शब्दों के इस्तेमाल के बारे में भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने कहा कि कौन कहेगा कि देश को तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होनी चाहिए, कठोर से कठोर कार्रवाई होनी चाहिए और इस बात को उन्होंने अपने शब्दों में कहा है.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
आरा भाजपा सांसद आरके सिंह, BJP Aara MP RK Singh, बीजेपी विधायक विक्रम सैनी, BJP MLA Vikram Saini, विक्रम सैनी के विवादित बोल, Vikram Sani Controversial Statement, योगी आदित्यनाथ, Yogi Aditynath, सुरेश राणा, Suresh Rana, वंदे मातरम, Vande Mataram, बिहार समाचार, Bihar News In Hindi