बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव
- तेज प्रताप यादव से किसी तरह के मनमुटाव से इनकार किया
- तेज प्रताप सिर्फ मेरे बड़े भाई नहीं, वह मेरे मार्गदर्शक भी हैं
- हमारे बीच मनमुटाव जैसी कोई बात नहीं है
पटना:
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता व बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने रविवार को अपने बड़े भाई व पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव से किसी तरह के मनमुटाव से इनकार किया. तेज प्रताप के नाखुशी जताए जाने व उनकी राजद में 'उपेक्षा व दरकिनार' किए जाने की बात कहे जाने व मीडिया के एक वर्ग में राजद प्रमुख लालू प्रसाद के दोनों बेटों के बीच दरार की खबर आने के एक दिन बाद तेजस्वी ने कहा, "तेज प्रताप सिर्फ मेरे बड़े भाई नहीं, वह मेरे मार्गदर्शक भी हैं. हमारे बीच मनमुटाव जैसी कोई बात नहीं है."
तेजप्रताप के रडार पर आए RJD के ये दिग्गज नेता, कहा- मैं तेजस्वी और लालू जी के खिलाफ नहीं, मगर...
तेज प्रताप के बयान से हुए नुकसान की भरपाई के लिए तेजस्वी ने कहा कि जो कुछ भी मेरे बड़े भाई ने कहा है, वह पार्टी के हित में है और इससे राजद को मजबूत करने में मदद मिलेगी. तेजस्वी यादव ने कहा कि 2019 (आम चुनाव) और 2020 (बिहार विधानसभा चुनाव) से पहले हमारी पार्टी को कैसे मजबूती दी जाए, उन्होंने (तेज प्रताप ने) इस पर बात की. उन्होंने स्पष्ट कहा कि तेजस्वी कलेजे का टुकड़ा है. वह मेरे भाई और मार्गदर्शक हैं.
तेजप्रताप का दर्द, कुछ लोग उनके और तेजस्वी के बीच मतभेद करा रहे हैं
वहीं तेज प्रताप ने शनिवार को कहा था कि पार्टी में कुछ लोग उनकी नहीं सुन रहे हैं और उन्होंने अपने व छोटे भाई तेजस्वी के बीच दरार पैदा करने की कोशिश करने वाले राजद के तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. उन्होंने यहा मीडिया से कहा, "कभी-कभी मुझे पार्टी में उपेक्षा व दरकिनार किए जाने जैसा महसूस होता है, लेकिन मैं ऐसा कुछ नहीं करूंगा, जिससे पार्टी की एकता को खतरा हो. तेजस्वी मेरे दिल के बहुत करीब हैं."
सुशील मोदी बताएं क्या नीतीश जी बिहार में नरेन्द्र मोदी से बड़े और ज़्यादा प्रभावशाली नेता हैं: तेजस्वी यादव
तेजस्वी को बहुत से लोग लालू प्रसाद का राजनीतिक उत्तराधिकारी मानते हैं, क्योंकि उन्हें राजद द्वारा बार-बार मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर पर पेश किया गया है.
VIDEO : आरजेडी में तेजस्वी VS तेज प्रताप?

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
RJD, Tejashwi Yadav, Tej Pratap, Bihar