- बिहार के सारण जिले के एकमा की सिंह सिस्टर्स सात बहनें हैं जो सभी सरकारी नौकरियों में देश की सेवा कर रही हैं
- पिता कमल सिंह ने आर्थिक तंगी के बावजूद बेटियों की पढ़ाई और शारीरिक मजबूती पर विशेष ध्यान दिया था
- बेटियों ने मेहनत से अलग-अलग सुरक्षा बलों और विभागों में नौकरी हासिल कर समाज के तानों को चुनौती दी
Sisters Success Story Saran Bihar: बिहार के सारण जिले के एकमा में स्टेट बैंक रोड पर बने एक घर के बाहर लगी एक पट्टिका राहगीरों का ध्यान खींच लेती है. इस पर बड़े अक्षरों में लिखा है, 'Singh Sisters Palace'. नीचे सात बहनों के नाम और उनके विभाग दर्ज हैं. यह सिर्फ एक नेम प्लेट नहीं, बल्कि बिहार की 'सिंह सिस्टर्स' मतलब सात बेटियां, सात सरकारी नौकरियां और एक पिता के संघर्ष व भरोसे की कहानी की. यह उन बेटियों की कामयाबी की कहानी है, जिनके जन्म पर लोगों ने उनके पिता को ताने दिए थे. आज वही सातों बहनें अलग-अलग सरकारी सेवाओं में देश की सेवा कर रही हैं.

singh sisters palace success story saran bihar in govt job father kama singh

singh sisters palace success story saran bihar in govt job father kama singh
समाज के तानों के बीच पिता ने नहीं मानी हार
दरअसल, बिहार के छपरा जिले के एकमा बाजार निवासी राजकुमार सिंह उर्फ कमल सिंह के घर जब लगातार बेटियों का जन्म हुआ तो रिश्तेदारों और आसपास के लोगों ने उन्हें तरह-तरह के ताने देने शुरू कर दिए. किसी ने बेटियों की शादी की चिंता जताई तो किसी ने कहा कि इतनी बेटियों को पढ़ाकर क्या हासिल होगा. लेकिन कमल सिंह ने समाज की परवाह किए बिना अपनी बेटियों को काबिल बनाने का फैसला किया. परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी. ऐसे में उन्होंने एकमा बाजार में आटा चक्की शुरू की और दिन-रात मेहनत कर बेटियों की पढ़ाई और भविष्य के लिए पैसे जुटाए.
यह भी पढ़ें | किसान का बेटा सरकारी स्कूल में पढ़कर बना IPS, दिल्ली में शाहदरा DCP राजेंद्र प्रसाद मीणा की सक्सेस स्टोरी

singh sisters palace success story saran bihar in govt job father kama singh
सुबह चार बजे मैदान में कराते थे प्रैक्टिस
बेटियों को पढ़ाने के साथ-साथ पिता ने उन्हें शारीरिक रूप से भी मजबूत बनाया. कमल सिंह रात में देर तक उन्हें पढ़ाई के लिए प्रेरित करते थे और सुबह चार बजे उठाकर मैदान में दौड़ लगाने ले जाते थे. बेटियों ने भी पिता की मेहनत को बेकार नहीं जाने दिया. एक-एक कर सभी ने सरकारी नौकरी हासिल की और वर्दी पहनकर देश की सेवा करने का सपना पूरा किया.
यह भी पढ़ें | IAS सौम्या शर्मा-IPS अर्चित चांडक की शादी की सालगिरह, पारंपरिक मराठी परिधान में नजर आया कपल

singh sisters palace success story saran bihar in govt job father kama singh
आज भी बंद नहीं की आटा चक्की
कमल सिंह आज भी एकमा बाजार के ब्लॉक रोड स्थित अपनी आटा चक्की चलाते हैं. बेटियां कई बार उनसे काम बंद करने के लिए कह चुकी हैं, लेकिन उनका जवाब होता है कि इसी आटा चक्की की कमाई से उन्होंने अपनी बेटियों को पढ़ाया-लिखाया और इस मुकाम तक पहुंचाया है. कमल सिंह कहते हैं कि उन्हें अपनी सातों बेटियों पर गर्व है और वह चाहते हैं कि हर जन्म में उन्हें यही बेटियां मिलें.
यह भी पढ़ें | 'गोली खा लेना, लेकिन घूस मत लेना...' पिता की सीख पर चला IPS जसवीर सिंह का सफर, 93 महीने बाद डिमोशन संग बहाली

singh sisters palace success story saran bihar in govt job father kama singh
SSB से CRPF तक, सातों बहनें अलग-अलग विभागों में तैनात
कमल सिंह की बेटियों में रानी कुमारी सिंह बिहार पुलिस, रेणु कुमारी सिंह सशस्त्र सीमा बल, सोनी कुमारी सिंह केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, प्रीति कुमारी सिंह क्राइम ब्रांच, पिंकी कुमारी सिंह एक्साइज पुलिस, रिंकी कुमारी सिंह बिहार पुलिस और नन्हीं सिंह जीआरपी में कांस्टेबल के पद पर कार्यरत हैं. बताया जाता है कि वर्ष 2006 में रेणु सिंह का चयन SSB में कांस्टेबल के पद पर हुआ था. उनकी सफलता से बाकी बहनों को भी प्रेरणा मिली. इसके बाद एक-एक कर सभी बहनों ने अपनी मेहनत के दम पर सरकारी नौकरी हासिल की.
यह भी पढ़ें | हरियाणा में लोग बोले- लड़की भाग जाएगी, वही बेटी SDM बनकर घर लौटी, कहानी रवीना बनेटा की

singh sisters palace success story saran bihar in govt job father kama singh
बेटियों ने पिता को गिफ्ट की चार मंजिला इमारत
आज यह कहानी केवल सरकारी नौकरी तक सीमित नहीं है. जिन बेटियों की पढ़ाई के लिए पिता ने अपनी जिंदगी की कमाई लगा दी, उन्हीं बेटियों ने मिलकर पिता को चार मंजिला इमारत बनवाकर गिफ्ट की. बेटियों ने पिता से कहा कि यह उनकी पेंशन है. भविष्य में जब सभी बेटियां अपने-अपने ससुराल चली जाएंगी, तब इस इमारत से होने वाली आमदनी से पिता अपना जीवनयापन कर सकेंगे.
यह भी पढ़ें | IAS विवेक आर्य-IPS अदिति सिंह बने हमसफर, सोशल मीडिया पर छाए शादी के वीडियो-तस्वीरें

singh sisters palace success story saran bihar in govt job father kama singh
बेटियों की सफलता पर मां को भी गर्व
वहीं मां शारदा देवी भी अपनी बेटियों की सफलता से बेहद खुश हैं. उनका कहना है कि शुरुआती दिनों में सात बेटियों का पालन-पोषण करना काफी मुश्किल था, लेकिन आज सभी बेटियां अपने-अपने मुकाम पर पहुंच चुकी हैं. यह देखकर उन्हें बेहद खुशी होती है.
यह भी पढ़ें | 'Just Married' पोस्ट से चर्चा में एकता आसवानी, मां-पिता और दादी को खोने के बाद बनी थीं अफसर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं