विज्ञापन
This Article is From Jul 05, 2019

आरजेडी के नेता कह रहे सड़क पर संघर्ष करो, तेजस्वी पार्टी के स्थापना दिवस पर रहे नदारद

लोकसभा चुनाव के परिणाम के बाद तेजस्वी यादव पार्टी के नेताओं और कार्यक्रमों से दूर रहने लगे, आरजेडी के नेताओं में नाराजगी

आरजेडी के नेता कह रहे सड़क पर संघर्ष करो, तेजस्वी पार्टी के स्थापना दिवस पर रहे नदारद
राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव पार्टी के स्थापना दिवस कार्यक्रम में नहीं पहुंचे (फाइल फोटो).
  • अटकलें- राजद अध्यक्ष लालू यादव के परिवार में सब कुछ सामान्य नहीं
  • बिना संघर्ष के राजनीति में किसी को कुछ भी नहीं मिलता : शिवानंद
  • केवल बयान देकर बीजेपी का मुकाबला नहीं कर सकते : रघुवंश प्रसाद
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
पटना:

विधानसभा से कई दिन तक गायब रहने के बाद बिहार में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने अपनी पार्टी स्थापना राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के दिवस से भी खुद को अलग रखा. इससे मीडिया में यह अटकलें तेज हो गई हैं कि राजद अध्यक्ष लालू यादव के परिवार में सब कुछ सामान्य नहीं है.

राजद के वरिष्ठ नेताओं का सब्र का बांध लगता है टूट रहा है. तेजस्वी यादव की चुनाव परिणाम के बाद पार्टी के नेताओं और कार्यक्रमों से दूर रहने की नीति पर पार्टी के अधिकांश नेताओं ने उनको खुलकर आड़े हाथों लिया. सबसे पहले पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने तेजस्वी यादव को सलाह दी कि सड़क पर उतरें संघर्ष करें. शिवानंद के अनुसार बहुत सारे ऐसे मुद्दे हैं जिसमें धरना-प्रदर्शन करने पर लाठी भी खानी पड़ सकती है और जेल भी जाना पड़ सकता है. उन्हें इसके लिए तैयार रहना चाहिए. बिना संघर्ष के राजनीति में किसी को कुछ भी नहीं मिलता है.

पार्टी के एक और वरिष्ठ नेता रघुवंश प्रसाद सिंह ने साफ-साफ कहा कि वे पार्टी की उस लाइन का समर्थन नहीं करते कि ईवीएम में हेराफेरी करके बीजेपी चुनाव जीत रही है. बल्कि चुनाव में उनके अनुसार भाजपा का हिन्दू-मुस्लिम राजद के अगड़ा-पिछड़ा पर भारी पड़ रहा है. रघुवंश प्रसाद सिंह ने कहा कि जिस प्रकार से प्रचार तंत्र पर बीजेपी का क़ब्ज़ा है और गांव-गांव में सरकार के हर कार्यक्रम में उनका असर दिखता है वैसे में केवल बयान देकर आप उनका मुकाबला नहीं कर सकते हैं.

क्या शिगूफा है तेजस्वी यादव के इस्तीफे की खबर?

रघुवंश प्रसाद सिंह ने साफ कहा कि पार्टी जिस प्रकार से सिमटती जा रही है वैसे में सत्ता का सफर काफी मुश्किल दिख रहा है. उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद सभी लोग हतोत्साहित हैं लेकिन ऐसा कोई कार्यक्रम नहीं किया गया जिससे लगे कि पार्टी में जान फूंकने का प्रयास किया जा रहा है.

विधानसभा में नहीं पहुंचे तेजस्वी यादव तो चिराग पासवान ने ली चुटकी, बोले- अगर तबीयत खराब है...

हालांकि राजद के स्थापना दिवस कार्यक्रम में तेज प्रताप यादव आए और राबड़ी देवी भी मौजूद थीं लेकिन लालू यादव के जेल में रहने के कारण न तो कार्यकर्ताओं में और न ही नेताओं में कोई उत्साह दिखा. तेजस्वी यादव ने जिस प्रकार से पटना में रहने के बावजूद पार्टी के कार्यक्रम से किनारा किया उसके कारण अधिकांश नेताओं में काफी नाराजगी दिखी.

तेजस्वी के संबंध में पूछे जाने पर पत्रकारों पर ही भड़कीं राबड़ी देवी, पूछा- आपके ही...

VIDEO : तेजस्वी को नहीं मिला पीएम मोदी के शपथ ग्रहण कार्यक्रम का न्यौता

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com