विज्ञापन
This Article is From Mar 01, 2018

बिहार: राजद नेता रघुवंश प्रसाद ने की भविष्यवाणी, उपेन्द्र कुशवाहा भी आयेंगे साथ

राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह ने एक नयी भविष्यवाणी की हैं कि जीतन राम मांझी के बाद एनडीए के एक और सहयोगी उपेन्द्र कुशवाहा भी जल्द महागठबंधन के साथ आयेंगे.

बिहार: राजद नेता रघुवंश प्रसाद ने की भविष्यवाणी, उपेन्द्र कुशवाहा भी आयेंगे साथ
राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह
  • राजद नेता ने की भविष्यवाणी
  • पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हैं रघुवंश प्रसाद
  • 'उपेंद्र कुशवाहा भी आएंगे साथ'
नई दिल्ली: राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह ने एक नयी भविष्यवाणी की हैं कि जीतन राम मांझी के बाद एनडीए के एक और सहयोगी उपेन्द्र कुशवाहा भी जल्द महागठबंधन के साथ आयेंगे. रघुवंश प्रसाद ने गुरुवार को दावा किया कि उपेन्द्र कुशवाहा के साथ बातचीत चल रही हैं, हालांकि उन्होंने इस सम्बन्ध में कोई डेडलाइन नहीं दिया है. इसके अलावा रघुवंश प्रसाद सिंह का कहना हैं कि जनता दल यूनाइटेड के करीब 24 विधायक उन लोगों के साथ संपर्क में हैं, लेकिन फिलहाल इसमें कुछ तकनीकी पेंच हैं.

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कांग्रेस के चार बागी विधान पार्षदों को दी सदस्यता

सिंह का मानना हैं कि मांझी के आने के साथ राजद का वोट का और अधिक विस्तार होगा. इस साथ ही पार्टी का प्रयास हैं कि अगले लोकसभा चुनाव के पूर्व एक साझा मोर्चा या विस्तृत साझेदारी के साथ गठबंधन बिहार और झारखंड में चुनाव लड़ने की तैयारी हो रही हैं.

VIDEO: NDA से अलग हुए जीतन राम मांझी
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
RJD, Raghuvansh Prasad Singh, Upendra Kushwaha
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com