विज्ञापन
This Article is From Jun 19, 2019

आरजेडी नेता से पूछा तेजस्वी यादव कहां हैं तो बोले- 'पता नहीं वर्ल्ड कप देखने गए होंगे...'

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम (AES) की वजह से करीब 100 से ज्यादा बच्चों ने अपनी जान गंवा दी है.

आरजेडी नेता से पूछा तेजस्वी यादव कहां हैं तो बोले- 'पता नहीं वर्ल्ड कप देखने गए होंगे...'
आरजेडी के नेता रघुवंश प्रताप सिंह
  • मुजफ्फरपुर में अभी भी हो रही बच्चों के मौत
  • पत्रकार ने तेजस्वी यादव के बारे में पूछा
  • आरजेडी नेता रघुवंश ने दिया जवाब
नई दिल्ली:

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम (AES) की वजह से करीब 100 से ज्यादा बच्चों ने अपनी जान गंवा दी है. देश के केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री, स्‍वास्‍थ्‍य राज्‍य मंत्री, बिहार के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री और बिहार के मुख्‍यमंत्री मुजफ्फरपुर मेडिकल कॉलेज का दौरा कर चुके हैं. ऐसे में न्यूज एजेंसी एएनआई के पत्रकार द्वारा राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता रघुवंश प्रसाद सिंह से पूछा गया कि बिहार में आप विपक्ष पार्टी हैं, आखिर आपके विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव कहां पर हैं. बिहार राज्य में इतनी बड़ी घटना देशभर में चिंता का सबब बनी हुई है. क्या उनकी संवेदना खत्म हो गई है? उनकी तरफ से एक ट्वीट तक भी नहीं आ रहा है.

रवीश कुमार का ब्लॉग: बिहार में बच्चों की मौत पर रिपोर्टिंग करती टीवी पत्रकारिता को टेटेनस हो गया

रघुवंश प्रसाद सिंह ने जवाब में कहा, ''मुझे यह नहीं पता कि वह कहां है, शायद वह विश्वकप देखने गए हैं, लेकिन हम अनुमान लगा रहे हैं मुझे इसकी कोई जानकारी नहीं हैं.'' बता दें, बिहार के मुजफ्फरपुर में अभी तमाम दौरों, घोषणाओं के बाद भी बच्‍चों की मौत का सिलसिला जारी है. देश के केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री, स्‍वास्‍थ्‍य राज्‍य मंत्री, बिहार के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री और बिहार के मुख्‍यमंत्री मुजफ्फरपुर मेडिकल कॉलेज का दौरा कर चुके हैं. वहां की स्‍थ‍िति को संभालने की कोशिश की जा रही है.

छत्तीसगढ़: बीजापुर में नक्सलियों ने SP नेता का किया मर्डर, परिजनों को शव देने से किया मना

मुजफ्फरपुर में हालात से निटने को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने डॉक्टरों की 5 टीम भेजने के निर्देश दिये हैं. इसमें 10 बच्चों के डॉक्टर और 5 सहायक होंगे. बच्चों के डॉक्टर्स में 5 सीनियर कंसलटेंट भी शामिल हैं.  वहीं सहायक के तौर पर राम मनोहर लोहिया, सफदरजंग और लेडी हार्डिंग हॉस्पिटल के लोग मुजफ्फरपुर जाएंगे.

Video: मुजफ्फरपुर में बच्चों की मौत मामले में किए गए सवालों से बचते नजर आए डॉ हर्षवर्धन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
RJD, Raghuvansh Prasad Singh, Tejashwi Yadav
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com