विज्ञापन
This Article is From Jun 11, 2019

RJD प्रमुख लालू यादव के जन्मदिन पर राबड़ी देवी ने Tweet कर कही यह बात...

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) आज 71 साल के हो गए. लालू यादव की पत्नी राबड़ी देवी ने ट्वीट कर अपने पति को उनके जन्मदिन पर बधाई दी.

Also Read in
लालू यादव के जन्मदिन पर पत्नी राबड़ी देवी ने ट्वीट कर उन्हें शुभकामनाएं दीं.
पटना:

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) आज 71 साल के हो गए. लालू यादव (Lalu Yadav) चारा घोटाला (Fodder Scam) मामले में सजायाफ्ता हैं और रांची के रिम्स अस्पताल में अपना इलाज करवा रहे हैं. पटना स्थित पार्टी मुख्यालय में लालू यादव का जन्मदिन राजद कार्यकर्ताओं ने 72 पाउंड का केक काटकर मनाया. वहीं, बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और लालू यादव की पत्नी राबड़ी देवी ने ट्वीट कर अपने पति को उनके जन्मदिन पर बधाई दी. राबड़ी देवी ने ट्वीट किया, 'प्राणप्रिय लालू जी को 72वें जन्मदिवस की अनंत बधाइयां. आपको हमारी भी उम्र लग जाए. उधर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी राजद सुप्रीमो को 'अच्छे स्वास्थ्य और जीवन में खुशी' की कामना की है.

उधर, लालू यादव ने बडे़ बेटे तेज प्रताप ने अपने आवास पर केक काटकर अपने पिता का जन्म दिवस मनाया. तेज प्रताप के छोटे भाई और लालू की अनुपस्थिति में राजद की कमान संभाल रहे तेजस्वी यादव ने भी अपने ट्वीट कर अपने पिता को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी.

तेजस्वी ने ट्वीट किया, 'वंचित, उपेक्षित, उपहासित, उत्पीड़ित और ग़रीब वर्गों के लिए जीवनभर लड़ने वाले योद्धा जन-जन के प्रिय नेता लालू जी को अवतरण दिवस की असीम और अनंत शुभकामनाएं.

लोकसभा नतीजों से परेशान लालू प्रसाद यादव ने डॉक्टरों के समझाने के बाद किया भोजन

वहीं, छोटे बेटे तेजप्रताप ने कहा, 'मैं अपने पिता के स्वास्थ्य और जल्द रिहाई के लिए प्रार्थना करता हूं. मैंने उन्हें अपनी शुभकामनाएं देते हुए एक पत्र लिखा है.' पिता के जन्मदिन पर पार्टी मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लेने के बारे में पूछे जाने पर तेज प्रताप ने कहा, 'मैं अपने दल के छात्र प्रकोष्ठ का संगठनात्मक चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से हो, इस कार्य में लगा हुआ हूं. अपने पिता के जन्मदिन के अवसर पर उनकी विरासत को मजबूत करने से बेहतर और क्या हो सकता है.'   

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lalu Prasad, Lalu Prasad Birthday, Rabri Devi, Tejashwi Yadav, Tej Pratap Yadav, Mamata Banerjee
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com