विज्ञापन
This Article is From Jul 11, 2017

बिहार में निजी कंपनी के कर्मचारी से 12 लाख की लूट

थाना प्रभारी ने बताया कि श्रीकांत अनुग्रह नारायण रोड स्टेशन, फेशर और जाखिम रेलवे स्टेशनों से टिकट बिक्री का पैसा लेकर जमा करने बैंक जा रहा था.

बिहार में निजी कंपनी के कर्मचारी से 12 लाख की लूट
प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर
औरंगाबाद: बिहार में औरंगाबाद जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में सोमवार को दिनदहाड़े लुटेरों ने रेलवे स्टेशनों के रुपये जमा कराने वाली एक निजी कंपनी के कर्मचारी से 12 लाख रुपये लूट लिए. मुफस्सिल थाना के प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि स्थानीय रेलवे स्टेशनों का रुपया इकट्ठा कर बैंक में जमा कराने वाली कंपनी 'रायटर सेफ एजेंसी' का कर्मचारी श्रीकांत कुमार 12 लाख रुपया जमा करने मोटरसाइकिल से स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) की औरंगाबाद शाखा में जा रहा था. उसी दौरान लखनीखाप गांव के पास एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोगों ने हथियार का भय दिखाकर उसे रोक लिया और उससे रुपयों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए.

थाना प्रभारी ने बताया कि श्रीकांत अनुग्रह नारायण रोड स्टेशन, फेशर और जाखिम रेलवे स्टेशनों से टिकट बिक्री का पैसा लेकर जमा करने बैंक जा रहा था. उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
बिहार न्‍यूज, Bihar News, औरंगाबाद, Aurangabad, 12 लाख की लूट, 12 Lakh Looted
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com