विज्ञापन

साफ हो गया कि गुजरात के लोग फ्रैक्ट्री के मालिक होंगे और बिहार के लोग मजदूर- प्रशांत किशोर

सम्राट चौधरी के सीएम बनने के बाद प्रशांत किशोर ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. प्रशांत ने बिहार के युवाओं को लेकर गुजरात में मजदूरी करने पर सवाल खड़ा किया है.

साफ हो गया कि गुजरात के लोग फ्रैक्ट्री के मालिक होंगे और बिहार के लोग मजदूर- प्रशांत किशोर
सम्राट के सीएम बनने पर पीके की कड़ी प्रतिक्रिया
Bihar News:

बिहार में बीजेपी ने नए मुख्यमंत्री का ऐलान कर दिया है. बीजेपी ने सम्राट चौधरी को विधायक दल के नेता चुनने के साथ बिहार की कमान सौंप दी है. सम्राट चौधरी के नाम पर बीजेपी में खुशी है. जबकि नीतीश कुमार द्वारा सम्राट चौधरी के पीठ थपथपाने से जेडीयू ने भी सम्राट चौधरी को अपना नेता मान लिया है. वहीं विधानसभा चुनाव से ही सम्राट के धुर विरोधी प्रशांत किशोर ने सम्राट के सीएम बनने पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है. बिहार के नए सियासी दौर में प्रशांत किशोर और सम्राट चौधरी के सियासी बयानबाजी काफी सुर्खियों में रहती है.

प्रशांत किशोर लगातार सम्राट चौधरी के डिप्टी सीएम बनने और उनका कद बढ़ने पर प्रतिक्रिया देते रहे हैं. प्रशांत सम्राट की शिक्षा और आपराधिक मामलों को लगातार बताते रहे हैं. ऐसे में अब प्रशांत किशोर की प्रतिक्रिया पूरे बिहार के लोगों को लेकर दिया है.

गुजरात के लोग मालिक बिहार के लोग मजदूर

प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार के सीएम पद को छोड़ने और बीजेपी के सम्राट चौधरी के सीएम बनने पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, यह साफ हो गया है कि आने वाले समय में गुजरात के लोग फैक्ट्री में मालिक रहेंगे और बिहार के लोग वहीं मजदूर रहेंगे. प्रशांत ने कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा कि अब बिहार सीधे गुजरात से चलेगी.

प्रशांत ने कहा, जो भी बिहार के सीएम बने हैं, उस व्यक्ति की बात नहीं है. लेकिन उनकी चाबी और रिमोट कंट्रोल अमित शाह के पास होगा. जिनकी प्राथमिकता यह है कि गुजरात में 10-12 हजार रुपये में काम करने वाले लाखों बिहार के लड़के ट्रेनों और बस में भरकर जानवरों की तरह वहां पहुंचते रहें. यानी गुजरात के लोग मालिक और बिहार के लोग मजदूर रहेंगे.

जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि ज्ञान की भूमि बिहार को ये चाल, चरित्र और चेहरा का दावा करने वाली भाजपा का पहला सौगात है. उन्होंने ऐसे व्यक्ति को सीएम बनया है जिसका चाल, चरित्र और चेहरा तीनों चर्चा का विषय होना चाहिए. यह नई भाजपा है जिन्होंने दिखाया है कि अब बिहार को गुजरात से चलाया जाएगा.

यह भी पढ़ेंः सम्राट चौधरी को मिलाकर देश के 16 राज्यों में अब BJP का सीएम, दिल्ली-UP से बिहार-गुजरात तक मुख्यमंत्रियों की पूरी लिस्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Samrat Choudhary, Prashant Kishor, Bihar Politics, Prashant Kishor On Samrat Choudhary, Bihar News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com