विज्ञापन

9वीं फेल, सर्टिफाइड घोटाला चोर... CM सम्राट को अंगूठा छाप बताने पर तेजस्वी को बीजेपी ने और क्या-क्या कहा?

सम्राट चौधरी को तेजस्वी यादव द्वारा अंगूठाछाप मुख्यमंत्री बताने पर बिहार की सियासत गरमा गई है. अब बीजेपी ने सिर्फ तेजस्वी ही नहीं, पूरे लालू परिवार को उल्टे ही आड़े हाथ ले लिया है.

9वीं फेल, सर्टिफाइड घोटाला चोर... CM सम्राट को अंगूठा छाप बताने पर तेजस्वी को बीजेपी ने और क्या-क्या कहा?
CM सम्राट को अंगूठा छाप बताने पर तेजस्वी को बीजेपी ने और क्या-क्या कहा?
  • तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार पर टेंडर घोटाले को लेकर गंभीर आरोप लगाया.
  • बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी ने सम्राट चौधरी को अंगूठा छाप मुख्यमंत्री बताया है.
  • तेजस्वी यादव के बयान पर बीजेपी ने तीखी प्रतिक्रिया के साथ लालू परिवार को जमकर घेरा है.

पटना: राजद नेता तेजस्वी यादव ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बिहार सरकार पर जमकर हमला बोला है. इस दौरान तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी को अंगूठा छाप मुख्यमंत्री बताया और बिहार टेंडर घोटाले को लेकर कई सवाल पूछे. तेजस्वी ने कहा कि पूरे सीएमओ पर काबिज वही लोग है जो पुराना सिस्टम चल रहा था. सम्राट जी को कोई मतलब नहीं है. जो केंद्र से कहा जाएगा, उसी पर स्टॉम्प वो लगाते हैं. वो बड़े काफिले और बड़े बंगले में बस खुश हैं. अब उनके इस बयान के बाद बिहार की सियासत गरमा गई है. बीजेपी ने तेजस्वी यादव के बयान पर प्रतिक्रिया दी है. 

'घोटाले के केस में जमानत पर कौन है?'

तेजस्वी के बयान पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय आलोक की तीखी प्रतिक्रिया रही है. बीजेपी प्रवक्ता ने उल्टे घोटाले को लेकर तेजस्वी और लालू परिवार को घेर लिया है. अजय आलोक ने कहा कि 9वीं कक्षा में फेल हुए व्यक्ति को ऐसी बातें करना शोभा नहीं देता. जहां तक घोटालों की बात है, तो मुझे बताइए कि घोटालों के मामलों में ज़मानत पर कौन बाहर है? मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी घोटाले के मामले में जमानत पर तो नहीं हैं. 

'सर्टिफाइड घोटाला चोर कौन है कोर्ट से'

अजय आलोक ने आगे कहा कि आप ही हैं जो आईआरसीटी घोटालों के मामलों में ज़मानत पर बाहर हैं और कभी भी जेल जा सकते हैं. सर्टिफाइड घोटाला चोर कौन है कोर्ट? आपके पिता जी, इनको कोर्ट से सजा मिल चुकी है. घोटालेबाज खुद और खानदान पूरा घोटालेबाज. फिर आरोप हम पर लगा रहे हैं. बीजेपी प्रवक्ता ने तंज कसते हुए कहा कि आपके 24 एमएलए रह गए हैं, एक एमएलए फैजल रहमान ने जिस दिन इस्‍तीफा दे दिया,उसी दिन नेता विपक्ष के लायक नहीं रहोगे.

तेजस्वी यादव ने क्या कहा था?

बता दें कि आज तेजस्वी यादव ने बिहार टेंडर घोटाले को लेकर एनडीए सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने बिहार की सम्राट चौधरी सरकार को घोटाले की सरकार बताया है. वहीं सम्राट चौधरी को अंगूठा छाप सीएम कहा है. टेंडर घोटाले को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को जमकर आड़े हाथ लिया. 

तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्षा बिहार विधानसभा

तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्षा बिहार विधानसभा

राजद नेता ने कहा कि जो भ्रष्टाचार में 0 टॉलरेंस की बात करते हैं. रिशु श्री का मामला कई दिनों से चल रहा. बड़ी बड़ी मछलियों की इसमें मिलीभगत है, मौजूदा सरकार उसका जवाब दे. इसके साथ ही तेजस्वी यादव ने बिहार में टेंडर घोटाले को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से 20 सवाल भी किए, जिसको लेकर कहा कि अगर सम्राट में इतनी हिम्मत है तो मेरे इन सवालों का जवाब दें. 

यह भी पढे़ं-

PMCH प्रिंसिपल विवाद पर बड़ा एक्शन, निशांत कुमार ने बताया- अब आगे क्या होगा

'बड़े बंगले-काफिले में खुश सम्राट चौधरी' बिहार टेंडर घोटाले पर तेजस्वी ने सीएम से पूछे अहम सवाल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar Politics, Bihar News, Tejashwi Yadav, Tejashwi Yadav News, Samrat Choudhary
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
//added to preserve the height