प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी टेलीप्रॉम्प्टर की मदद से सरकारी कार्यक्रमों में हिंदी हो या अंग्रेज़ी, भाषण तो देते आए हैं लेकिन रविवार को बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने फ़ोटो ट्वीट की जिससे साफ़ झलक रहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अब अपनी राजनीतिक रैलियों में भी टेलीप्रॉम्प्टर का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है.
गांधी मैदान, पटना में "संकल्प रैली" को संबोधित करते हुए माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी। pic.twitter.com/ykRRuOMxgr
— Mangal Pandey (@mangalpandeybjp) March 3, 2019
हालांकि BJP नेताओं का कहना है कि यह कोई वाद-विवाद का विषय नहीं बल्कि आंकड़ों को सही-सही पढ़ने में कोई गलती न हो जाए इसके लिए टेलिप्रॉम्पटर का इस्तेमाल किया जा रहा है. इसमें कोई भाषण नहीं लिखा होता बल्कि विकास के कामों के जो भी बिंदु होते हैं उससे संबंधित आंकड़े उपलब्ध होते हैं.
एनडीए की पटना रैली पर बोले लालू प्रसाद यादव, 'इतनी भीड़ तो हम पान की दुकान पर जुटा लेते'
हालांकि जब प्रधानमंत्री पिछले दिनों ISRO गए थे तब उन्होंने टेलिप्रॉम्पटर का इस्तेमाल किया था. इसके अलावा राष्ट्रीय परिषद की बैठकों में भी टेलिप्रॉम्पटर की मदद ली गई थी. लेकिन लोकसभा चुनाव में अपने भाषण में अभी भी प्रधानमंत्री नोट्स के सहारे ही भाषण देते हैं. लेकिन मंगल पांडे ने फ़ोटो क्या ट्वीट कर डाले, राजद अध्यक्ष लालू यादव को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऊपर व्यंग्य करने का 1 मौक़ा मिल गया.
VIDEO: पटना में NDA की संकल्प रैली
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं