विज्ञापन

पटना में मरीज ले जा रही एंबुलेंस को रोक मांगने लगे पार्किंग चार्ज, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने सवाल उठाए हैं कि आपातकालीन स्थिति में भी एंबुलेंस को क्यों रोका गया और पार्किंग शुल्क क्यों मांगा गया.

पटना में मरीज ले जा रही एंबुलेंस को रोक मांगने लगे पार्किंग चार्ज, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
रेलवे करेगा मामले की जांच
  • पटना के राजेंद्र नगर इलाके में मरीज लेकर जा रही एंबुलेंस से पार्किंग शुल्क वसूलने को लेकर विवाद हुआ है
  • वीडियो में एंबुलेंस कर्मी और पार्किंग कर्मचारी के बीच बहस और वीडियो बनाने की स्थिति दिखाई दे रही है
  • सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में लोगों ने इमरजेंसी में भी पार्किंग शुल्क वसूलने पर सवाल उठाए हैं
पटना:

बिहार की राजधानी पटना के राजेंद्र नगर इलाके का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. दरअसल ये मामला मरीज लेकर जा रही एक एंबुलेंस से पार्किंग शुल्क वसूलने को लेकर हुए विवाद का है. इस पार्किंग विवाद का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है. वीडियो में पार्किंग के कर्मचारी और एंबुलेंस कर्मी के बीच बहस होती नजर आती है. दोनों एक‑दूसरे का वीडियो भी बना रहे हैं.

वीडियो देख लोगों ने उठाए सवाल

वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने सवाल उठाए हैं कि इमरजेंसी स्थिति में भी एंबुलेंस को क्यों रोका गया और पार्किंग शुल्क क्यों मांगा गया. वीडियो वायरल होने के बाद इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ी हुई है. एंबुलेंस ड्राइवर के गाड़ी में पेशेंट होने की बात बताने के बावजूद भी पार्किंग वाले शुरू से ही उस पर पार्किंग के पैसे भरने का दबाव बना रहे होते हैं.

ये भी पढ़ें : बिहार: शादी के 4 दिन बाद ही भागी 'लुटेरी दुल्हन', 8 लाख के गहने और सामान भी ले गई; प्रेमी संग ऐसे पकड़ में आई

आज पेशेंट है तब भी तब भी नहीं...

ड्राइवर पेशेंट को वीडियो में दिखाते हुए बोलता है कि खाली गाड़ी में रोज पैसा देते हैं, लेकिन आज पेशेंट है तब भी ये नहीं समझ रहे हैं. इस बात के जवाब में पार्किंग वाले भी ड्राइवर को कुछ बोलता है. पार्किंग वाले एंबुलेंस के आगे के हिस्से पर लगे डिवाइस को भी पकड़ लेते हैं. इस बीच अपनी वीडियो बनता देख पार्किंग वाले अचानक ‘हम कब पैसा मांगे है?' बोलने लगते हैं. पार्किंग स्टाफ वाले बंदे को ‘लौटकर आओगे न' कह रहे होते हैं, जो उसे धमकी भरा लगता है.

ये भी पढ़ें : बिहार में कांग्रेस को मिले मजबूत हाथ, RLM छोड़ आए जितेंद्र नाथ और उनके बेटे राहुल ने थामा पार्टी का दामन

मामले की जांच करेगा रेलवे

इस घटना पर एनडीटीवी से ECR के सीनियर DCM अभिनव सिद्धार्थ ने बात की है. उन्होंने कहा कि हमे घटना की जानकारी हुईं है. रेलवे इस पूरे मामले को देख रही है. शुरुआती फोटेज के आधार पर यह लग रहा है कि ये आपसी लड़ाई है लेकिन फिर भी रेलवे इस मामले को देखते हुए जांच करके आगे की कार्रवाई करेगा.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Patna, Rajendra Nagar Terminal, Ambulance, Parking Collection, Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com