विज्ञापन

बिहार में कांग्रेस को मिले मजबूत हाथ, RLM छोड़ आए जितेंद्र नाथ और उनके बेटे राहुल ने थामा पार्टी का दामन

प्रदेश प्रभारी कृष्णा अल्लावरू ने जितेंद्र नाथ और राहुल कुमार के साथ उनके सभी नेता और कार्यकर्ताओं को कांग्रेस का पट्टा पहनाकर जितेंद्र नाथ का स्वागत किया तथा राहुल गांधी और कांग्रेस की विचारधारा को जमीन पर ले जाने का आव्हान किया.

बिहार में कांग्रेस को मिले मजबूत हाथ, RLM छोड़ आए जितेंद्र नाथ और उनके बेटे राहुल ने थामा पार्टी का दामन
  • बिहार कांग्रेस ने समान विचारधारा वाले नेताओं को शामिल कर अपनी जड़ों को मजबूत करने की प्रक्रिया शुरू की है
  • RLM छोड़ चुके कुर्मी नेता जितेंद्र नाथ और उनके पुत्र राहुल कुमार कांग्रेस में शामिल हुए
  • प्रदेश प्रभारी कृष्णा अल्लावरू और प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने जितेंद्र नाथ और राहुल कुमार का स्वागत किया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
पटना:

बिहार में कांग्रेस ने अपनी जड़ों को मजबूत करने की तैयारी शुरू कर दी है. समान विचारधारा वाले नेताओं को पार्टी में शामिल करने का सिलसिला शुरू हो चुका है. बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरू और कांग्रेस बिहार चीफ राजेश राम ने आज पार्टी में उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी RLM छोड़ चुके दिग्गज कुर्मी नेता जितेंद्र नाथ और उनके पुत्र राहुल कुमार को पार्टी में शामिल कराया. इन दोनों नेताओं के साथ कई पूर्व RLM कार्यकर्ता भी कांग्रेस में शामिल हुए हैं.

प्रदेश प्रभारी कृष्णा अल्लावरू ने जितेंद्र नाथ और राहुल कुमार के साथ उनके सभी नेता और कार्यकर्ताओं को कांग्रेस का पट्टा पहनाकर जितेंद्र नाथ का स्वागत किया तथा राहुल गांधी और कांग्रेस की विचारधारा को जमीन पर ले जाने का आव्हान किया. उन्होंने खुशी जताते हुए कहा कि जितेंद्र नाथ जी के लंबे सांगठनिक अनुभव का पार्टी को लाभ मिलेगा.

जितेंद्र नाथ पटेल ने प्रदेश प्रभारी कृष्णा अल्लावरू और प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम का धन्यवाद किया और उन्होंने आश्वस्त किया कि पार्टी के लिए हर वक्त मौजूद रहकर पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे और राहुल गांधी जी की विचारधारा को जमीनी स्तर पर ले जाने का काम करेंगें.जितेंद्र नाथ के पुत्र राहुल कुमार ने भी पार्टी के नेताओं का आभार जताया और आश्वस्त किया कि एक जमीनी कार्यकर्ता के रूप में पार्टी को मजबूत करने का काम करूंगा और पार्टी जिस रूप में उनसे काम करवाना चाहेगी उसके लिए वो मौजूद रहेंगे.


 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com