विज्ञापन
This Article is From Feb 07, 2018

पटना पुलिस ने 12 घंटे में सुलझाया किडनैपिंग केस, पढ़ें अपहरण और छात्र की रिहाई की पूरी कहानी

पुलिस ने मंगलवार शाम को राजधानी पटना के गर्दनी बाग इलाके से जैद का अपहरण करने वाले मास्‍टमाइंड शशि और उसके पांच अन्‍य सहयोगियों को गिरफ्तार किया है. शशि ने जैद के परिवार से डेढ़ करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की थी.

पटना पुलिस ने 12 घंटे में सुलझाया किडनैपिंग केस, पढ़ें अपहरण और छात्र की रिहाई की पूरी कहानी
प्रतिकात्‍मक फोटो
  • अपहरण पटना के पॉश इलाके पाटलिपुत्र कॉलोनी से हुआ था
  • मास्‍टमाइंड शशि और उसके पांच अन्‍य सहयोगियों को गिरफ्तार किया
  • शशि ने जैद के परिवार से डेढ़ करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की थी.
पटना: पटना पुलिस ने मंगलवार को 12 घंटे के अंदर एक अपहृत छात्र को सकुशल रिहा करा लिया है. नौवी क्‍लास के छात्र जैद का अपहरण पटना के पॉश इलाके पाटलिपुत्र कॉलोनी उस वक्‍त हुआ जब वह स्‍कूल जा रहा था. 

दिलशाद गार्डन किडनैपिंग केस: नर्सरी क्‍लास के छात्र को छुड़ाया, एक किडनैपर मुठभेड़ में ढेर, दो को पकड़ा

पुलिस ने मंगलवार शाम को राजधानी पटना के गर्दनी बाग इलाके से जैद का अपहरण करने वाले मास्‍टमाइंड शशि और उसके पांच अन्‍य सहयोगियों को गिरफ्तार किया है. शशि ने जैद के परिवार से डेढ़ करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की थी. बताया जा रहा है कि जैद के अपहरण की वारदात को अंजाम देने वाला मुख्‍य अपहरणकर्ता रिटायर प्रोफेसर का बेटा है और इवेंट मैनेजमेंट कंपनी चलता था. इस कंपनी में घाटे की भरपाई के लिए उसने अपहरण की वारदात को  अंजाम देने की साजिश रची. 

बताया जा रहा है कि शशि का एक साथी वकार जो पेशे से लाइनर का काम करता है वह छात्र जैद के घर किराए पर रहता था. पुलिस ने वकार को भी गिरफ्तार कर लिया है. 

दिल्ली में 11वीं के छात्र की हत्या, आरोपियों को टीवी सीरियल क्राइम पेट्रोल देखकर आया था आइडिया

पटना शहर में पिछले बीस दिनों में यह अपहरण की तीसरी वारदात है. हालांकि इसमें एक बच्‍चे की हत्या भी कर दी गई थी और दो बच्‍चों को पुलिस ने रिहा कराने में सफलता हासिल पाई. 

जैद के अनुसार, मंगलवार सुबह जब वह स्कूल जा रहे थे तब एक कार में सवार चार लोगों ने उसे कहा कि छेड़खानी
का आरोप लगाकर मुझे गाड़ी में बैठा लिया और फिर एक घर में जंजीर से बांध दिया. परिवारवालों ने फिरौती का फोन आने के बाद प्राथमिकी दर्ज कराई. 

VIDEO: नर्सरी क्‍लास के छात्र को छुड़ाया, एक किडनैपर मुठभेड़ में ढेर, दो को पकड़ा

इसके बाद पुलिस ने उस नंबर को ट्रेस किया तो अपहरणकर्ताओं के बारे में सुराग मिला और किडनैपर्स तक पहुंचने में मदद मिली. 
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Patna, Kidnapping Case, Kidnapping Case In Bihar, Patna Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com