विज्ञापन
This Article is From Jul 22, 2020

पटना : अस्पताल से कोरोना मरीज के शव को लेकर भागे परिजन, Video आया सामने

बिहार की राजधानी पटना जिले में नालंदा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (NMCH) में एक ऐसा चौंका देने वाली तस्वीर आई है, जो किसी को भी विचलित कर सकती है.

पटना : अस्पताल से कोरोना मरीज के शव को लेकर भागे परिजन, Video आया सामने
पटना : NMCH में एक चौंका देने वाली तस्वीर

बिहार की राजधानी पटना जिले में नालंदा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (NMCH) में एक ऐसा चौंका देने वाली तस्वीर आई है, जो किसी को भी विचलित कर सकती है. अस्पताल में कोरोनावायरस (COVID-19) मरीज की मौत होने के बाद जब किसी ने उसे हटाने से मना कर दिया, तो परिवार के सदस्य ही उसे ऑटो पर लेकर भाग गए.

पटना के बड़े अस्पताल में इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला तूल में आया है. कोरोना मरीज के परिजन द्वारा उसे ऑटो पर लेकर जाने का वीडियो सामने आया है. हालांकि बाद में जब पूछा गया तो वह यह बता रहे थे कि उस मरीज को खांसी थी, लेकिन जिस तरह से शव को ऑटो में रखा जा रहा है. उससे साफ पता चलता है उस मरीज की मौत हो गई है. फिलहाल इस मामले में अस्पताल प्रशासन जानकारी एकत्रित कर रहा है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Patna, NMCH Hospital, Corona Patient Dead Body
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com