विज्ञापन

'SP हैं तो क्या मर्डर कर दीजिएगा'... पुलिस से भिड़ गया BPSC प्रोटस्ट में पहुंचा 6 साल का बच्चा

बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की परीक्षाओं से जुड़ी मांगों को लेकर हो रहे प्रदर्शन में एक 6 साल का बच्चा भी पहुंचा. इस बच्चे ने सरकार के सामने अपनी मांगे रखी और पेपर लीक पर चिंता जाहिर की. अब इस बच्चा का वीडियो वायरल हो रहा है.

'SP हैं तो क्या मर्डर कर दीजिएगा'... पुलिस से भिड़ गया BPSC प्रोटस्ट में पहुंचा 6 साल का बच्चा
आदित्य कुमार अपने माता-पिता के साथ आंदोलन में आया था.

पहली कक्षा में पढ़ने वाला आदित्य ठाकुर, जो 6 साल का है, वह बिहार के युवाओं के अधिकारों के लिए आवाज उठा रहा है. सोशल मीडिया पर बिहार के रहने वाले आदित्य ठाकुर का वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें वो प्रशासन और पुलिसवालों से सवाल पूछ रहा है. दरअसल BPSC TRE-4 उम्मीदवारों के विरोध प्रदर्शन में ये बच्चा पहुंचा. आदित्य कुमार अपने माता-पिता के साथ आंदोलन में आया था. इस दौरान मीडिया से बात करते हुए आदित्य ठाकुर ने कहा,  "अगर लाठी चलेगी तो पहले हम खाएंगे. गोली भी चलेगी तो खाएंगे". वहीं जब आदित्य से पूछा की मांग क्या है? इसपर ये बच्चा बोला कि BPSC का पेपर लीक क्यों हुआ. इस परीक्षा को दोबारा करवाया जाए. भैया लोगों की यही मांग है.  

वहीं SP से सवाल करते हुए इस बच्चे ने पूछा कि, SP हैं तो क्या मर्डर कर दीजिएगा, आपको किसने आदेश दिया था छात्रों पर लाठीचार्ज करना है, उनके सिर पर चोट आई है.

"अपने बेहतर भविष्य के लिए यहां आया हूं"

जब एक व्यक्ति ने आदित्य से पूछा, "तुम्हारी उम्र तो स्कूल जाने की है, फिर तुम इस विरोध-प्रदर्शन में क्यों आए हो?" तो इसका जवाब देते आदित्य  ने कहा,  "अभी ये पेपर लीक हो रहे हैं. जब हम परीक्षा देने के लायक होंगे, तब हमारे पेपर भी लीक हो जाएंगे. मैं अपने बेहतर भविष्य के लिए यहां आया हूं." आदित्य के ये जवाब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. 

क्या है पूरा मामला

बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की शिक्षक भर्ती परीक्षाओं और परीक्षा प्रणाली में बदलाव की मांग को लेकर पटना में छात्रों का प्रदर्शन हुआ. मुख्यमंत्री आवास की ओर मार्च कर रहे प्रदर्शनकारियों को रोकने के दौरान पुलिस और छात्रों के बीच कई स्थानों पर झड़प हो गई. इस प्रदर्शन में आदित्य भी आया था. प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांग थी कि शिक्षक भर्ती की लिखित परीक्षा प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा के बजाय एक ही चरण में कराई जाए. यहां तक की कुछ उम्मीदवारों ने इस साल  हुई संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (सीसीई) में कथित अनियमितताओं का हवाला देते हुए उसे रद्द करने की भी मांग की थी.

ये भी पढ़ें-CDPO भर्ती में 10-12 लाख में बिकती थीं सीटें; झारखंड भर्ती घोटाले में CID के सामने अभय तिवारी का कबूलनामा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
BPSC Protest, BPSC Protest In Patna, BPSC Protest Latest News, BPSC Protest Students
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com