- अनंत सिंह ने कहा- सरकार छात्रों की मांग पूरी करे या न करे, पुलिस का पीटना गलत.
- JDU विरासत पर अनंत सिंह बोले- नीतीश जैसा नेता न पैदा हुआ न होगा.
- अनंत सिंह ने निशांत कुमार को बेस्ट CM कैंडिडेट बताया है.
जनता दल (यूनाइटेड) यानी जेडीयू के बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने छात्रों के प्रदर्शन और पुलिस कार्रवाई को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि सरकार छात्रों को पीटकर गलत कर रही है. इसके साथ ही, उन्होंने निशांत कुमार पर बात करते हुए कहा कि वे सबसे अच्छे मुख्यमंत्री बन सकते हैं. पटना में स्टूडेंट प्रोटेस्ट के दौरान पुलिस की लाठी चार्ज पर अनंत सिंह ने ऐतराज जताते हुए कहा, "छात्रों की मांग जो भी हो उसे सरकार पूरा करे या ना करें मगर जिस तरह से पुलिस उन्हें पीटी है, वह गलत है." उन्होंने आगे कहा कि छात्रों की मांग सुनकर सरकार को जो फैसला करना है, करे. लेकिन पीटने का नियम किसी को नहीं है.

'बेस्ट CM कैंडिडेट निशांत...'
राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के द्वारा जेडीयू के विरासत को संभालने की बात कहने पर अनंत सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार जैसा नेता न पैदा हुआ है ना कोई होगा.
अनंत सिंह ने उपेंद्र कुशवाहा का उदाहरण देते हुए कहा कि अगर मेरा मन प्रधानमंत्री बनने का होगा तो कौन मुझे प्रधानमंत्री बना देगा. जदयू को संभालने के लिए निशांत सबसे अच्छे हैं. मुख्यमंत्री के सबसे अच्छे उम्मीदवार निशांत हैं.
ये भी पढ़ें: बाहुबली विधायक अनंत सिंह को कोर्ट से फिर राहत, अश्लील डांस और हथियार लहराने के मामले में गिरफ्तारी पर रोक
पटना में छात्रों का प्रोटेस्ट!
बिहार की राजधानी पटना में छात्रों ने 25 अगस्त को सूबे के मुख्यमंत्री के आवास का घेराव करने की कोशिश. इस दौरान प्रदर्शनकारी छात्रों ने बैरिकेड्स तोड़ दिए, जिसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया.
BPSC यानी बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा की तैयारी कर रहे बड़ी तादाद में छात्र और अन्य छात्र पटना के गांधी मैदान से अपना पहले से तय मार्च शुरू करके डाक बंगला चौराहे तक पहुंचे, जहां पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया.
पुलिस और छात्रों के बीच धक्का-मुक्की हुई और डाक बंगला चौराहे पर बैरिकेड्स तोड़ दिए. इसके बाद पुलिस ने छात्रों को हटना के लिए कार्रवाई की. इसके साथ ही, वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया और प्रदर्शनकारी 'रेन डांस' करने लगे. पुलिस ने दावा किया कि छात्रों की तरफ से पत्थर भी फेंके गए.
ये भी पढ़ें: बिहार: अनंत सिंह की मुश्किलें बढ़ा सकता है गोपालगंज SP का यह आदेश, FIR के बाद लिया यह एक्शन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं