विज्ञापन
This Article is From Jul 14, 2017

तेजस्वी यादव को अल्टीमेटम नहीं, जांच एजेंसियों के सवालों के जवाब दें : जेडीयू

जेडीयू महासचिव केसी त्यागी ने साफ किया कि बिहार में राजनीतिक संकट है, मगर उसकी कोई तारीख नहीं

तेजस्वी यादव को अल्टीमेटम नहीं, जांच एजेंसियों के सवालों के जवाब दें : जेडीयू
जेडीयू महासचिव केसी त्यागी ने कहा है कि तेजस्वी यादव को पद छोड़ने के लिए कोई अल्टीमेटम नहीं दिया गया है.
  • तेजस्वी यादव पर भ्रष्टाचार के मामले में राजनीतिक सरगर्मी
  • सोनिया गांधी से मामले में निर्णायक हस्तक्षेप चाहता है जेडीयू
  • सूत्रों के मुताबिक तय हुआ है कि तेजस्वी का इस्तीफा होगा
नई दिल्ली: क्या बिहार में महागठबंधन बिल्कुल टूटने वाला है? शुक्रवार सुबह से यह खबर लगातार चलती रही कि नीतीश कुमार ने उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को इस्तीफा देने के लिए शनिवार तक का अल्टीमेटम दिया है. बाद में जेडीयू ने ऐसे किसी अल्टीमेटम की बात से इनकार किया.

बिहार में महागठबंधन में जारी राजनीतिक खींचतान के बीच एनडीटीवी इंडिया से बात करते हुए जेडीयू महासचिव केसी त्यागी ने साफ किया कि राज्य में राजनीतिक संकट है, मगर उसकी कोई तारीख नहीं है.

जब एनडीटीवी ने केसी त्यागी से पूछा कि क्या वे चाहते हैं कि एक तय समय के अंदर तेजस्वी इस्तीफा दें तो उन्होंने कहा, " नीतीश कुमार ने कोई बेंचमार्क तय नहीं किया है...उन्होंने कोई सीमा रेखा नहीं खींची है...लेकिन नीतीश कुमार यह जरूर चाहते हैं कि जांच एजेंसियों ने तेजस्वी को लेकर जो सवाल उठाए हैं वे अनुत्तरित नहीं जाना चाहिए."

वीडियो : नीतीश कुमार ने तेजस्वी को इस्तीफे के लिए शनिवार शाम तक का समय दिया



सूत्रों के मुताबिक तय हुआ है कि तेजस्वी का इस्तीफा होगा...और इस बारे में लालू यादव राष्ट्रपति चुनाव के बाद अंतिम फैसला कर सकते हैं. संकट को समझते हुए ही सोनिया गांधी ने लालू और नीतीश दोनों से शुक्रवार को फोन पर बात की और कहा कि विपक्ष में एकजुटता जरूरी है. जेडीयू नेतृत्व चाहता है कि सोनिया गांधी इस मामले में निर्णायक हस्तक्षेप करें.

केसी त्यागी कहते हैं, " सीपीएम के पूर्व महासचिव हरकिशन सिंह सुरजीत विपक्षी नेताओं से लगातार संपर्क में रहते थे. अगर सोनिया अपनी भूमिका सीमित न करें तो यह विवाद खत्म हो सकता है...सोनिया को दोनों पक्षों से बात कर समाधान निकालना चाहिए."
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar, Tejaswi Yadav, Nitish Kumar, KC Tyagi, JDU, Sonia Gandhi, CBI, Corruption Case Against Tejaswi Yadav, Grand Alliance In Bihar, JDU Congress RJD
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com