फाइल फोटो
- नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार एनडीए में कोई दिक्कत नहीं
- उन्होंने कहा कि गठबंधन में सबकुछ ठीक है
- नीतीश ने संवादाता सम्मेलन में कही यह बात
पटना:
बिहार में एनडीए के नेता नीतीश कुमार का कहना है कि गठबंधन में कोई विवाद नहीं है. नीतीश के अनुसार, लोकसभा के चुनाव के संबंध में सीटों को लेकर जो भी क़यास लगाए जा रहे हैं, इन सब चीज़ों में ना कोई दम है ना तथ्य है. नीतीश ने अपने संवादाता सम्मेलन में कहा कि हमलोग साथ हैं और मिलजुल कर सरकार चला रहे हैं लेकिन क्या आपको कोई मतभेद या सरकार चलाने में कठिनाई दिखाई दे रही है? नीतीश ने कहा, जहां तक सीटों का तालमेल है वो चुनाव के वक़्त पता चल जायेगा.
यह भी पढ़ें: बिहार में खैनी पर कोई प्रतिबंध नहीं, बस भ्रम फैलाया जा रहा है : नीतीश कुमार
नीतीश ने कहा कि मीडिया इस संबंध में क़यास लगाने के लिए स्वतंत्र है. नीतीश के अनुसार, सीटों के ऊपर जो भी बयानबाज़ी होती है वो सब अपने प्रचार के किए बोलते हैं. मीडिया रिपोर्ट पर नीतीश ने कहा कि फ़िलहाल कोई बात नहीं है तो इसका संज्ञान लेने की ज़रूरात क्या है. हालांकि नीतीश जो भी कहें, ये भी सच है कि जब से लोकसभा और विधानसभा उप चुनाव के परिणाम आए हैं, उनकी पार्टी के प्रवक्ता शायद ही कोई ऐसा दिन होगा जब वो दो बातें नहीं कहते हों. एक नीतीश कुमार के नेतृत्व में लोकसभा और विधानसभा चुनाव लड़ा जाये, दूसरा उन्हें सम्मानजनक सीटें दी जाएं.
VIDEO: हमलोग : क्या बिहार एनडीए में फूट पड़ी?
निश्चित रूप से नीतीश कुमार के इस बयान से भाजपा के नेता राहत की सांस ले रहे होंगे क्योंकि पासवान, कुशवाहा के बाद अब नीतीश का बयान काफ़ी मायने रखता है. हालांकि भाजपा के नेता मानते हैं सीटों के तालमेल के मामले का पार्टी का राष्ट्रीय नेतृत्व कोई उपाय निकाल लेगा.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Nitish Kumar, Bihar NDA