विज्ञापन
This Article is From Aug 19, 2017

लालू ने कसा तंज, नीतीश भाजपा के हुए, अब 'कमल' निशान पर लड़ेंगे चुनाव

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने बिहार के मुख्यमंत्री और JDU अध्यक्ष नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि नीतीश तो अब भाजपा के हो गए हैं, अब वह 'कमल' चुनाव निशान पर चुनाव लड़ेंगे.

लालू ने कसा तंज, नीतीश भाजपा के हुए, अब 'कमल' निशान पर लड़ेंगे चुनाव
राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव. (फाइल फोटो)
  • नीतीश कुमार के NDA में शामिल होने पर राजद अध्यक्ष ने कसा तंज
  • लालू ने कहा, पलटू राम अब कमल चुनाव चिह्न् पर चुनाव लड़ेंगे
  • राजद अध्यक्ष ने कहा कि असली JDU शरद यादव की थी और रहेगी
पटना: बिहार की राजधानी पटना में शनिवार को एक ओर जहां JDU के दो गुटों (नीतीश और शरद) की अलग-अलग बैठक चल रही थी, वहीं राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने बिहार के मुख्यमंत्री और JDU अध्यक्ष नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि नीतीश तो अब भाजपा के हो गए हैं, अब वह 'कमल' चुनाव निशान पर चुनाव लड़ेंगे. पटना में पत्रकारों से चर्चा करते हुए नीतीश को 'पलटू राम' करार देते हुए लालू ने कहा, पलटू राम अब पलटी मारते हुए भाजपा के साथ हो गए हैं. अब वे कमल चुनाव चिह्न् पर चुनाव लड़ेंगे.

यह भी पढ़ें : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 'कमल' में रंग भरा, सोशल मीडिया पर वायरल

'असली JDU शरद यादव की'
राजद अध्यक्ष ने कहा कि असली JDU शरद यादव की थी और रहेगी. लालू ने दावा किया कि सभी JDUसमर्थक, जो समान विचारधारा के हैं, वे शरद के साथ हैं. मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पर JDU की बैठक आयोजित करने पर नीतीश पर कटाक्ष करते हुए लालू ने कहा, मैंने पहले भी नीतीश को 'रणछोड़' कहा था, वह आज साबित हो गया. वे डर के कारण होटल के बजाय मुख्यमंत्री आवास पर बैठक कर रहे हैं. डर के मारे छिपकर अपने घर में बैठक कर रहे हैं. वे पलटूराम थे और आज भी पलटूराम ही हैं. रोज दल बदलते रहते हैं. 

VIDEO: लालू ने नीतीश को बताया सत्ता का लालची



दबाव में करा रहे सीबीआई जांच
लालू ने भागलपुर के सृजन घोटाले की चर्चा करते हुए कहा कि इस मामले में नीतीश कुमार फंस गए हैं. उन्होंने दावा किया कि इस मामले में 2,500 करोड़ रुपये से ज्यादा का घोटाला हुआ है. लालू ने कहा कि नीतीश ने दबाव में इस मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से कराने की बात की है.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nitish Kumar, Lalu Yadav
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com