विज्ञापन

क्या नीतीश कुमार ने दे दिया राजनीतिक संकेत! सम्राट चौधरी के कंधे पर हाथ रखकर किया समर्थन का इशारा

संबोधन के समापन से ठीक पहले वह एक बार फिर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के पास गए और उनके कंधे पर हाथ रखकर लोगों को खड़ा होने का इशारा किया.

क्या नीतीश कुमार ने दे दिया राजनीतिक संकेत! सम्राट चौधरी के कंधे पर हाथ रखकर किया समर्थन का इशारा
समृद्धि यात्रा दौरान नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी
Bihar News:

बिहार में मुख्यमंत्री कौन का सवाल अब भी बरकरार है. नीतीश कुमार इन दिनों समृद्धि यात्रा कर रहे हैं. इस बीच नीतीश कुमार ने रोहतास जिले में किये गए इशारे की चर्चा खूब हो रही है. सीएम नीतीश मंगलवार (24 मार्च) को रोहतास के डेहरी में समृद्धि यात्रा के लिए पहुंचे थे. इस दौरान अपने संबोधन के समापन से ठीक पहले वह एक बार फिर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के पास गए और उनके कंधे पर हाथ रखकर लोगों को खड़ा होने का इशारा किया. बिना सीधे शब्दों में कुछ कहे उन्होंने जनता से हाथ उठाकर समर्थन जताने को कहा.

नीतीश ने सम्राट चौधरी के साथ मांगा समर्थन

इसके बाद मुख्यमंत्री दोबारा माइक पर लौटे और कहा कि केंद्र सरकार बिहार की भरपूर मदद कर रही है, जिससे राज्य में विकास कार्यों को और गति मिलेगी. उन्होंने जोर देकर कहा कि केंद्र और बिहार सरकार मिलकर आगे भी बेहतर काम करेगी और इसके लिए उन्होंने जनता से एक बार फिर समर्थन मांगा.

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री नीतिश कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी की पीठ थपथपाते भी नजर आए. इसे अब राजनीतिक संकेत के तौर पर देखा जा रहा है कि आने वाले समय में उन्हें कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है. बता दें कि सम्राट चौधरी का नाम भी सीएम की रेस में लिया जा रहा है.

सम्राट चौधरी ने भी बांधे तारीफों के पुल

वहीं इससे पहले अपने संबोधन में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री की जमकर तारीफ की. उन्होंने बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में हुए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए नीतीश कुमार के नेतृत्व की सराहना की.

कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री ने एक बार फिर सम्राट चौधरी के बगल में खड़े होकर उनके कंधे पर हाथ रखा और लोगों से कहा “एक बार हाथ उठाकर बताइए, सब कुछ ठीक है ना.”

यह भी पढ़ेंः ‘जमीन के बदले नौकरी' केस में लालू यादव को झटका, दिल्ली हाईकोर्ट ने याचिका खारिज की

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com