विज्ञापन
This Article is From Mar 06, 2019

सरकारी कर्मचारियों को नीतीश कुमार ने दिया होली का तोहफा, महंगाई भत्ते में की इतनी बढ़ोतरी

बिहार की नीतीश सरकार (Nitish Kumar) ने होली के मौके पर राज्य के सरकारी कर्मचारियों को बहुत बड़ा तोहफा दिया है.

सरकारी कर्मचारियों को नीतीश कुमार ने दिया होली का तोहफा, महंगाई भत्ते में की इतनी बढ़ोतरी
नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने सरकारी कर्मचारियों को दिया तोहफा
  • सरकारी कर्मचारियों को नीतीश कुमार ने दिया होली का तोहफा
  • महंगाई भत्ते में की तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी
  • बिहार मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की बैठक में प्रस्ताव को दी मंजूरी
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
पटना:

बिहार की नीतीश सरकार (Nitish Kumar)  ने होली के मौके पर राज्य के सरकारी कर्मचारियों को बहुत बड़ा तोहफा दिया है. बिहार मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की यहां मंगलवार को हुई बैठक में राज्य सरकार के कर्मियों के महंगाई भत्ते (DA) में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है.  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की अध्यक्षता में मंगलवार को यहां हुई कैबिनेट की बैठक के बाद मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने पत्रकारों को बताया कि मंत्रिपरिषद की बैठक में कुल 49 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई. उन्होंने बताया, "वित्त विभाग के तहत पुनरीक्षित वेतन संरचना में वेतन, पेंशन प्राप्त कर रहे राज्य सरकार के सरकारी सेवकों व पेंशनभोगियों ने इस साल एक जनवरी से नौ प्रतिशत के स्थान पर 12 प्रतिशत महंगाई भत्ता की स्वीकृति दी गई है." 

लोकसभा चुनाव से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को मोदी सरकार का तोहफा, 3 फीसदी बढ़ाया महंगाई भत्ता

इसके अलावा वित्त विभाग के अंतर्गत वित्तीय संस्थान निदेशालय को पुनर्गठित कर सांस्थिक वित्त निदेशालय का गठन करने तथा इसके संचालन के लिए पदों के सृजन की भी स्वीकृति दी गई है. उन्होंने बताया कि विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग के तहत पटना में नवसृजित अभियंत्रण महाविद्यालय, राजकीय पोलिटेक्निक संस्थान को संचालित किए जाने के कारण बढ़ते कार्यबोझ के मद्देनजर कई पदों के सृजन की स्वीकृति दी गई. 

लालू यादव ने पोस्ट किया VIDEO, मंच पर लगे थे नीतीश-मोदी के पोस्टर, चल रहा था रंगारंग डांस 


इसके अलावा पटना शहर में सीसीटीवी कैमरा लगाने के लिए भी कैबिनेट की बैठक में राशि को मंजूरी दे दी गई है.


VIDEO: प्रेम और भाईचारे का माहौल बनाकर रखें- नीतीश कुमार

(इनपुट आईएएनएस से)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com