विज्ञापन

निशांत कुमार को JDU में भी बड़ी जिम्मेदारी की तैयारी, संजय झा ने बताया पार्टी का भविष्य

नीतीश कुमार की अध्‍यक्षता में 21 जून को जेडीयू के राज्य और राष्ट्रीय परिषद् की बैठक हुई, ज‍िसमें देश भर से जेडीयू के राष्‍ट्रीय पर‍िषद के नेता शाम‍िल हुए. 

निशांत कुमार को JDU में भी बड़ी जिम्मेदारी की तैयारी, संजय झा ने बताया पार्टी का भविष्य
पटना में रविवार को जेडीयू की बैठक हुई. (फोटो- जेडीयू का सोशल मीडिया)

जेडीयू के राज्‍य और राष्‍ट्रीय पर‍िषद की कल हुई बैठक के बाद आज जेडीयू सांसद और पार्टी के राष्‍ट्रीय कार्यकारी अध्‍यक्ष संजय कुमार झा ने बैठक में हुए फैसलों के बारे में बताया. उन्होंने कहा क‍ि कल की बैठक में नीतीश कुमार को राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष चुन ल‍िया गया था, और राष्ट्रीय परिषद ने भी मंजूरी दे दी है. न‍िशांत कुमार के बारे में उन्होने कहा क‍ि न‍िशांत भव‍िष्‍य में पार्टी की कमान संभालेंगे. वे ही इस पार्टी के भव‍िष्‍य हैं. 

संजय झा ने कहा कि जिस समय नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद छोड़ने का फैसला किया. उस समय लगता था कि पार्टी का आगे क्या होगा, लेकिन निशांत कुमार को लेकर जिस तरह से उम्मीदें बढ़ी हैं और उनके नेतृत्व में जिस कदर बिहार में लोग आगे बढ़ रहे हैं. उसके हिसाब से हम आश्वस्त हैं कि निशांत कुमार के रूप में पार्टी को बेहतरीन नेतृत्वकर्ता मिल गया है.

उमेश कुशवाहा प्रदेश अध्यक्ष  

पटना में रव‍िवार को हुई जेडीयू की बैठक में कई बड़े फैसले हुए. पार्टी ने उमेश कुशवाहा को तीसरी बार जेडीयू ब‍िहार का प्रदेश अध्‍यक्ष बनाया है. न‍ीतीश कुमार अब राज्य के अलावा देशभर में भ्रमण करेंगे. वह आने वाले संसद के सत्र में भी शामिल होंगे. साथ ही नीतीश कुमार के बेटे और बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार को जेडीयू में बड़ी जिम्मेदारी मिली है. निशांत के चेहरे पर पार्टी ने मुहर लगा दी है, अब बिहार में जेडीयू उनके नेतृत्व में ही आगे बढ़ेगी.

इसको लेकर निशांत कुमार ने भी कहा है, "अब मुझे बड़ी जिम्मेदारी मिली है, मैं इस जिम्मेदारी पर आगे काम करूंगा और पार्टी को आगे लेकर चलूंगा."

बैठक में चार अहम प्रस्ताव पेश किए गए

  1. कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित की जाए. 
  2. नए सदस्यों के लिए समय-समय पर सेमिनार आयोजित किए जाएं.
  3. पार्टी संगठन की मजबूत के लिए जिला स्तर पर सोशल मीडिया सेल बनाया जाए. इस दिशा में पार्टी ने गंभीरता से काम किया है. इसे और अधिक सक्रिय बनाने की जरूरत है. 
  4. डिजिटल तकनीक का उपयोग करने वाले युवाओं को पार्टी की तरफ रुझान बढ़ाने की जरूरत है. 
     

यह भी पढ़ें: जेडीयू की बैठक में नीतीश कुमार ने कही कुछ ऐसी बातें कि भड़क गए गिरिराज सिंह और तेजस्वी यादव 

लेखक के बारे में
img
उपेंद्र सिंह
Chief Sub Editor
उपेंद्र स‍िंह मल्‍टीमीड‍िया जर्नल‍िस्‍ट हैं. वह इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के बाद पिछले 10 साल से पत्र‍कार‍िता कर रहे हैं. उन्होंने... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar, Patna, JDU, Nitish Kumar, Nishant Kumar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com